सिवनी/केवलारी/ खबर डिजिटल/ संतोष बंदेवार/ केवलारी के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में लोपा निवासी प्रकाश ठाकुर/ पिता पहलाद ठाकुर (उम्र लगभग 40 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रकाश ठाकुर लोपा से केवलारी आ रहे थे, तभी दूध गंगा डेयरी से जुड़े पिकअप वाहन क्रमांक MH 40Y 3814 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक MH 40Y 3814 को पकड़ लिया और कान्हीवाड़ा पुलिस स्टेशन में जप्त कर खड़ा कराया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।









