माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव से बढ़ेंगे रोजगार और निवेश के अवसर23 अगस्‍त को कटनी में आयोजित होगा माइनिंग कांन्क्लेव

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव से बढ़ेंगे रोजगार और निवेश के अवसर23 अगस्‍त को कटनी में आयोजित होगा माइनिंग कांन्क्लेव

कटनी (सौरभ श्रीवास्तव) - मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में शनिवार 23 अगस्‍त को कटनी में भव्य माइनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में 2 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। जिसमें प्रमुख निवेशक, उद्योगपति, नीति निर्माता, शोधकर्ता और शिक्षाविद शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य के समृद्ध खनिज भंडारों का उपयोग करते हुए खनन क्षेत्र में नए निवेश और नवाचार को बढ़ावा देना है। मध्यप्रदेश तांबा, मैंगनीज, चूना पत्थर, बॉक्साइट, डोलोमाइट, मार्बल, बलुआ पत्‍थर और औद्योगिक खनिजों से भरपूर है। जो खनिज आधारित उद्योगों के लिए असीम संभावनायें प्रस्‍तुत करता है। अपनी रणनीतिक स्थिति और मजबूत औद्योगिक नेटवर्कों की वजह से मध्‍यप्रदेश जिम्‍मेदार और नवाचार आ‍धारित खनन का एक तेजी से उभरता हुआ केन्‍द्र बन रहा है।कॉन्क्लेव की थीम कॉन्‍क्‍लेव में खनन अपशिष्ट को मूल्यवान संसाधनों में बदलने, खनिजों का उपयोग कर डाउनस्ट्रीम उद्योगों का विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग, स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा की जायेगी।कॉन्क्लेव की मुख्य विशेषताएंइस कॉन्क्लेव में खनन और प्रौद्योगिकी में शोध के लिए टेक्‍समाइन आईआईटी आईएसएम (TEXMIN-IIT ISM) धनबाद और आईआईएसईआर (IISER) भोपाल जैसे संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। क्रिटिकल मिनरल्स में सहयोग बढ़ाने के लिए कोल इंडिया लिमिटेड के साथ भी एमओयू होगा। उद्योग विशेषज्ञ खनिज-आधारित उद्योगों, बेनिफिशिएशन (खनिज संवर्धन) और उन्नत तकनीकों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे, ताकि राज्य में निवेश के अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके। इसके अलावा खनन क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप्स, खनिज संवर्धन संयंत्र और मशीनरी निर्माता कंपनियां भी इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं।यह कॉन्क्लेव मध्य प्रदेश को देश में जिम्मेदार और टिकाऊ खनन के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस आयोजन से न केवल निवेश आकर्षित होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस