महापौर ने सिमररार घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महापौर ने सिमररार घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

कटनी/(सौरभ श्रीवास्तव ✒️)। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शुक्रवार देर शाम वार्ड क्रमांक 45 अमीरगंज पडरवारा स्थित सिमररार नदी घाट पहुंचकर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर निगम द्वारा की जाने वाली आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाट पर की गई जाने वाली साफ-सफाई, घाट के कटाव के गड्ढों की फिलिंग कराने, घाट पहुंच मार्ग की दोनों ओर की झाड़ियों की कटाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री सुभाष साहू, श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, स्थानीय पार्षद विनोद लाला भुट्टु , पूर्व पार्षद आलम भाई और सुधीर पटेल सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने तथा राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के दिशा निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।उन्होंने कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन नगर के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है, अतः इसकी व्यवस्थाएं बेहतर और सुव्यवस्थित रहनी चाहिए।महापौर ने विसर्जन घाट की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों प्रेम यादव, दुर्गा यादव, हरपाल आदिवासी, मुन्नी मिश्रा, विनोद श्रीवास, विवेक तिवारी सहित अन्य जनों से क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए पंचम गली रोड पर सड़क एवं नाली निर्माण कराए जाने की मांग पर स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी