वेंकट वार्ड के नागरिकों को गणेशोत्सव पर्व पर मिली 14 लाख से अधिक के विकास कार्य की सौगात

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

वेंकट वार्ड के नागरिकों को गणेशोत्सव पर्व पर मिली 14 लाख से अधिक के विकास कार्य की सौगात

कटनी-(सौरभ श्रीवास्तव ) गणेशोत्सव पर्व के अवसर पर वेंकट वार्ड के नागरिकों को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने रविवार को 14 लाख रुपए से भी अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है। वार्ड के नागरिकों के सुगम आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए हनुमान मंदिर से हरि प्रसाद बल्ली निषाद के भवन तक एवं रेलवे लाइन के किनारे नरेंद्र मार्ग गली में दो स्थलों पर लगभग 14 लाख 18 हजार रुपए की लागत से निर्मित कराई जाने वाली सी सी रोड का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एवं एम आईसी सदस्य बीना संजू बैनर्जी और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में स्थानीय वयोवृद्ध महिला श्रीमति आशा देवी जायसवाल एवं दीपिका जायसवाल द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन उपरांत कुदाली चलाकर संपन्न कराया गया। भूमिपूजन के अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता , गोविंद चावला साहित पूर्व पार्षद अनिल अन्नू खरे , मंडल अध्यक्ष श्री रजत जैन, प्रदीप उपाध्याय, अजय निषाद, कृष्णा गुप्ता, श्याम निषाद क्षेत्रीय उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। *विकास कार्यों का सिलसिला रहेगा अनवरत जारी

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के मंशानुरूप नागरिकों की आवश्यकता अनुसार नगर में विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी है। इसके अतिरिक्त नगर की सुंदरता, पर्यावरण संरक्षण, सुगम आवागमन हेतु सड़कों का निर्माण, समुचित प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं नागरिकों को मुहैया कराने हेतु निगम प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

महापौर श्रीमती सूरी द्वारा वार्ड पार्षद बीना बैनर्जी को वार्ड के विकास कार्यों हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहने की बात कही जाकर उपस्थित जनों को आश्वस्त किया गया कि,आने वाले समय में वेंकट वार्ड के साथ साथ संपूर्ण कटनी नगर में भी एकरूपता के साथ विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। महापौर श्रीमती सूरी ने भूमिपूजन के दौरान स्थानीय नागरिकों से कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की शिकायत पाए जाने पर नगर निगम को सूचित करने आग्रह किया।

सुगम होगा आवागमन: पार्षद श्रीमती बैनर्जी

इस अवसर पर वार्ड पार्षद बीना बैनर्जी ने कहा कि महापौर ने कहा कि गणेशोत्सव के पावन अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों को सड़क निर्माण की सौगात मिलना नागरिकों के लिए उत्सव की खुशी को दोगुना करने वाला पल है। जहां सीसी रोड निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं बरसात के मौसम में उक्त मार्गों में पानी भराव की परेशानी से निजात मिल सकेगी।*हुआ जोरदार स्वागत* कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा विकास कार्यों की सौगात मिलने पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती बीना संजू बैनर्जी का जोरदार स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया तथा आगे भी वार्ड की समस्याओं को इसी तरह गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण करने की बात कही।

इस दौरान महापौर एवं स्थानीय पार्षद द्वारा क्षेत्र की वयोवृद्ध महिला रुक्मणि निषाद जी का पुष्पहार से स्वागत कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में मातृ शक्ति श्रीमती राजकुमारी मौर्य, वंदना जायसवाल, संगीता जायसवाल, रितिका रजक, प्रीति खरे स्थानीय गणमान्य नागरिक सर्व श्री दिनेश खरे, राजेश जायसवाल, जगदीश राय, पवन निषाद, प्रदीप उपाध्याय, राम मिश्रा, रजनीश गुप्ता, बाबू भाईजान सादिक, गुड्डू गुप्ता, नीटू जायसवाल, दिनेश जायसवाल, श्रीमती लता खरे एवं सहित अन्य जनों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि अरुण चक्रवर्ती एवं विकास पांडे की मौजूदगी रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

वेंकट वार्ड के नागरिकों को गणेशोत्सव पर्व पर मिली 14 लाख से अधिक के विकास कार्य की सौगात | Khabar Digital | Khabar Digital