कलेक्‍टर एवं एसपी ने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्‍थल की व्‍यवस्‍थाओं का किया निरीक्षण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्‍टर एवं एसपी ने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्‍थल की व्‍यवस्‍थाओं का किया निरीक्षण

कटनी (सौरभ श्रीवास्तव ✍️) – कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्‍वकर्मा ने बुधवार को कटनी के गाटरघाट और पीरबाबा घाट में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु बनाये जा रहे कृत्रिम विसर्जन कुंडों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्‍टर ने इन विसर्जन स्‍थलों सहित शेष अन्‍य सभी विसर्जन स्‍थलों में भी सभी व्‍यवस्‍थाओं को चाक-चौबंद रखने, विसर्जन मार्ग की साफ-सफाई और अस्‍थायी रूप से सीसीटीवी कैमरों की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, नगर निगम आयुक्‍त नीलेश दुबे, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, यातायात निरीक्षक राहुल पांडे, उपायुक्‍त नगर निगम शैलेश गुप्‍ता और राजस्‍व अधिकारी जागेश्‍वर पाठक मौजूद रहे।कलेक्‍टर श्री यादव ने नगर निगम आयुक्‍त को प्रतिमा विसर्जन के दौरान सभी विसर्जन कुंडों के चारों ओर रोशनी की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था, घाटों के समीप सुव्‍यवस्थित और पर्याप्‍त बैरिकेटिंग, तैराकों की तैनाती, होमगार्ड बल और लाइफ जैकेट सहित कंट्रोल रूम आदि की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव ने अपर कलेक्‍टर श्री मिश्र को कंट्रोल रूम सहित सभी विसर्जन कुंडों में कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट सहित व्‍यवस्थित प्रतिमा विसर्जन की दृष्टि से पर्याप्‍त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने अधिकारियों को यह भी ताकीद किया कि सभी विसर्जन कुंडों में विसर्जन प्रारंभ होने के पूर्व से लेकर विसर्जन समाप्ति तक स्‍थानीय अमले को मुस्‍तैदी से मौजूद रहने तथा प्रतिमाओं का विसर्जन समय से हो इसकी व्‍यवस्‍था करने की हिदायत दी। उन्‍होंने सभी विसर्जन स्‍थलों में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्‍त पुलिस बल की उपलब्‍धता के भी निर्देश दिए।*यहां बन रहें कृत्रिम विसर्जन कुंड*गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गाटरघाट, मोहनघाट, मसुरहा घाट, माईनदी घाट, बाबाघाट, छपरवाह घाट, बिलगवां घाट, सिमरार नदी रपटा (जुहला), पीरबाबा निवार नदी, हनुमान घाट (दोनों तरफ), बजरंग कालोनी स्थित तट, ट्रांसपोर्ट नगर तालाब के पास विसर्जन कुंड, कटाये घाट एवं अमीरगंज तालाब में कृत्रिम विसर्जन कुंड के अलावा नागरिकों की सुविधा को देखते हुए कलेक्‍टर श्री यादव के निर्देशानुसार चलित कृत्रिम कुण्‍ड की भी व्‍यवस्‍था की गई है। निगमायुक्‍त द्वारा इन मूर्ति विसर्जन स्‍थलों और नदी घाटों में अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कलेक्‍टर एवं एसपी ने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्‍थल की व्‍यवस्‍थाओं का किया निरीक्षण | Khabar Digital | Khabar Digital