कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक अभिनय कुमार विश्वकर्मा जी द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया ।कटनी- दिनांक 05/09/2025 को 13/00 बजे फरियादी नंदकिशोर बारी पिता मुकुन्दीलाल बारी उम्र 40 साल निवासी झर्रा टिकुरिया थाना रंगनाथनगर कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि इसकी छोटी बालिका 17 साल 08 माह की दिनांक सुबह 07/00 बजे घर से लापता है जिसका कोई पता नही चल रहा है जो मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने पुलिस अधीक्षक कटनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया जो “आपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर के द्वारा तुरंत ही टीम को शहर के विभिन्न स्थानो, एंव थाना क्षेत्र, मंदिरो में पता तलाश किया एंव जरिये आरएम के सभी जगह गुमशुदा बालिका के संबध में पूछताछ की गई । जो कि कड़ी मशक्कत के बाद गुमशुदा बालिका को साउथ स्टेशन के पास से दस्तयाब किया गया एवं सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया । परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई ।उल्लेखनीय भूमिका- थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव,सउनि बहादुर सिंह. प्र.आर.चंद्रिका शुक्ला, प्र.आर. पवन पाठक ,म.आर.रूचिका, म.आऱ.नीलम ।
आपरेशन मुस्कान के तहत अपर्हत बालिका को 5 घंटे की भीतर थाना रंगनाथ नगर की पुलिस ने किया दस्तयाब
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









