कटनी✍️ सौरभ श्रीवास्तव /पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अपराधों पर नियंत्रण करने एवं अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्री अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी के मार्गदर्शन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ श्री संतोष डेहरिया व श्रीमान एसडीओपी उमराव सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में दिनांक 06.09.25 को अवैध कट्टा कारतूस जप्त कर 02 युवकों को गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 06.09.25 को मुखबिर से जानकारी मिली कि जबलपुर का कुख्यात बदमाश हरीश पेसवानी किसी गंभीर घटना की करने की फिराक में अवैध कट्टा कारतूस अपने पास रखे हुए हैँ, सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर हरीश पेशवानी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देसी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिंदा कारतूस जप्त किया गया, मामले की विवेचना दौरान अवैध कट्टा कारतूस के स्रोत की जानकारी जुटाई गई मामले में सोभित सिंह नि. हरद्वारा की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण मे आरोपी हरीश पेशवानी पिता सीवन दास पेसवानी उम्र 39 वर्ष नि. रामनगर, अधारताल, जबलपुर एवं सोभित सिंह नि.हरद्वारा को गिरफ्तार किया गया। *पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका* उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. मोहम्मद शाहिद उनि दिनेश चौहान,उनि विनोद पटेल,सउनि पांडे,प्र आर.अजय मेहरा, प्र. आर. राम पाठक, आर. शमशेर सिंह, आर. आशुतोष, आर. अमन, आर. नीतेश दुबे,आर.विजय, आर. जफर, आर. ज्ञानेंद्र का विशेष योगदान रहा।
रीठी पुलिस व्दारा घटना करने की फिराक मे घूम रहे कुख्यात बदमाश से अवैध कट्टा कारतूस जप्त कर 02 युवको को किया गिरफ्तार
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









