कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती सूरी विगत दिवस सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों के साथ मिलकर अशोक और नीम के पौधों का रोपण किया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री जयनारायण निषाद, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव सहित शाला स्टॉफ, गणमान्यजन एवं छात्र छात्राओं की मौजूदगी रही।पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंची महापौर श्रीमती सूरी ने छात्रों को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नई बस्ती में महापौर ने छात्रों के साथ किया पौधारोपण
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









