दशहरा पर्व की आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटा निगम का अमला निगमायुक्त सुश्री परिहार ने विसर्जन घाटों पर तीन शिफ्ट में अधिकारियों, कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

दशहरा पर्व की आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटा निगम का अमला निगमायुक्त सुश्री परिहार ने विसर्जन घाटों  पर तीन शिफ्ट में अधिकारियों, कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

कटनी खबर डिजिटल/सौरभ श्रीवास्तव - नगर में बुधवार 1 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दशहरा चल समारोह एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की कार्य व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने हेतु निगम का अमला तैयारियों में जुट गया है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार आईएएस द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर समस्त व्यवस्थाओं का प्रभारी अधिकारी उपायुक्त शैलेश गुप्ता को एवं प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए इनके मार्गदर्शन मे 11 चिन्हित घाट, तालाब में निर्मित कराए गए कृत्रिम कुंडों में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की कार्यवाही कराने हेतु दल का गठन कर 120 से अधिक कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।*कृत्रिम कुंडों की व्यवस्थाओं हेतु इन्हें सौंपे गए दायित्व*मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण भोपाल की गाइडलाइन के परिपालन में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार नें विसर्जन स्थल गाटरघाट का प्रभारी सहायक यंत्री श्री असित खरे और सुनील सिंह को नियुक्त किया जाकर इनके साथ उपयंत्री अश्विनी पाण्डेय एवं समयपाल सहित 15 अन्य अधिकारी कर्मचारियों को संलग्न किया गया है। वहीं पीरबाबा निवार नदी व हनुमान घाट के दोनों ओर प्रतिमा विसर्जन हेतु सहायक यंत्री अंशुमान सिंह और अनिल जायसवाल के साथ उपयंत्री शैलेंद्र प्यासी सहित 15 कर्मचारियों के दल की ड्यूटी लगाई गई है।जबकि विसर्जन स्थल मोहन घाट, माई नदी, बाबा घाट, छपरवाह घाट, बिलगवां घाट, सिमरार नदी रपटा जुहला, बजरंग कॉलोनी स्थित तट एवं ट्रांसपोर्ट नगर तालाब में भी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु अलग- अलग प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर सहायक कर्मचारियों को तीन शिफ्ट में संलग्न किया गया है।*प्रतिमा विसर्जन हेतु प्रतिबंधित घाट*शासन निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए कटाये घाट, मसुरहा घाट एवं अमीरगंज स्थित तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाकर इन घाटों में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगाने हेतु पृथक से अधिकारियों कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी