महापौर प्रीति सूरी एवं निगम जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण के साथ 5दिवसीय कटाए घाट मेले का हुआ समापन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महापौर प्रीति सूरी एवं निगम जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण के साथ 5दिवसीय कटाए घाट मेले का हुआ समापन

खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़ -नगर निगम कटनी द्वारा श्री बजरंग कटायेघाट मेला 5 नवंबर से आयोजित किया जा रहा है। जिसका आज रविवार 9 नवंबर को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ समापन किया गया। पांच दिवसीय मेला के अंतिम दिवस रविवार को विभिन्न स्कूलों के बच्चों के गायन, नृत्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ ही रोचक इनामी दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसका मेले में पहुंचे लोगों ने जमकर लुत्फ उठाकर कार्यक्रमों की सराहना की।महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन में इस वर्ष आयोजित मेले को आधुनिक साज सज्जा के साथ भव्य स्वरूप प्रदान करते हुए प्रत्येक दिवस विज्ञान प्रदर्शनी, एकल गायन, एकल एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता, फेंसी ड्रेस, निबंध प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य, दंगल, कबड्डी, खोखो, वॉलीबॉल,दंगल के साथ ही प्रेरणादाई एवं सामाजिक संदेश प्रसारित करती फिल्मों निल बटे सन्नाटा, आई एम कलाम, सुंदरकांड, कृष्ण लीला, दिवाली नृत्य, आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेले में शहर तथा ग्रामीण दुकानदारों द्धारा लगाई गई दुकानें एवं अजमेर से आए झूले बच्चों का आकर्षण का केन्द्र बना रहा।*महापौर एवं जनप्रतिनिधियों ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत*मेले के समापन कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, मंचासीन अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी एवं अन्य खेल कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगर के विभिन्न स्कूलों के विजेता छात्र छात्राओं सहित नगर निगम के विभिन्न शाखाओं में कार्यरत कुल 53 अधिकारी कर्मचारियों को पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि मेले के इस मंच के माध्यम से नगर के छात्र छात्राओं कोअपनी प्रतिभा को निखारने एक सुनहरा अवसर प्रदान किया गया ताकि उनका और अधिक विकास हो सके। इस दौरान उन्होंने आगामी वर्ष से मेले को और भी भव्यता के साथ आयोजित करने की बात कही।*ये रहे विजेता प्रतिभागी*मेले में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत एकल गायन प्रतियोगिता में वर्ग अ में शौर्य मेहतो, वर्ग ब में श्रृष्टि दहायत एवं वर्ग स में धैर्य उपाध्याय ने प्रथम स्थान अर्जित किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में वर्ग ब में दृष्टि उरमलिया तथा वर्ग स में रागिनी प्रजापति प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार रिकॉर्ड डांस में वर्ग अ की वैष्णवी निषाद, वर्ग ब की अनीका जैन तथा वर्ग स सत्यांशी शर्मा प्रथम स्थान पर रही। फैंसी ड्रेस में वर्ग अ में प्रथम स्थान पर दिव्यांश तिवारी, वर्ग ब में ओजस जैन तथा वर्ग स में ओमचंद चौधरी प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा ग्रुप डांस प्रतियोगिता के वर्ग ब एवं स के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विभिन्न प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं स्थिर मॉडल में समीर महोबिया, ऋतिक पटेल, चलित मॉडल में यशिका रैकवार एवं मुस्कान बानो तथा चार्ट मॉडल में रौनक गुप्ता एवं ऋषि कोरी को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विज्ञान प्रदर्शनी एवं खेल प्रतियोगिता कबड्डी, खो खो एवं वालीबॉल प्रतियोगिता के भी विभिन्न वर्गों के विजेता प्रतिभागियों को भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। *छात्रों के उज्जवल भविष्य की,की कामना*मेला समापन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने विजेता प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा जिन बच्चों का इस प्रतिस्पर्धा में स्थान नहीं लग पाया वे बिल्कुल भी निराश न हों। सफलता हेतु उन्हें निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।*किया धन्यवाद ज्ञापित*महापौर श्रीमती सूरी ने पूर्व प्राचार्य सुश्री राजेंद्र कौर लांबा को कुशल मंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के संचालन हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी लाम्बा मैडम द्वारा मेले को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग दिया गया है जो अति सराहनीय है। महापौर श्रीमती सूरी ने नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी जिन्होंने श्री बजरंग कटायेघाट मेले को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उनके कार्यों की भी सराहना करते हुए भविष्य में आयोजित होने वाले निगम के विभिन्न कार्यक्रमों में भी इसी टीम भावना से कार्य करने की बात कही।*इनकी रही मौजूदगी*समापन समारोह में एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, बीना बैनर्जी, तुलसा गुलाब बेन, पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष द्वय श्री रामचंद्र तिवारी, चमनलाल आनंद, पार्षद , वंदना राजकिशोर यादव, रेखा संजय तिवारी, शकुंतला सोनी, सुखदेव चौधरी, पूर्व पार्षद गुलाब बेन,सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, मेला प्रभारी उपायुक्त शैलेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहा यंत्री आदेश जैन सहित अन्य निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, अभिभावक, गणमान्य नागरिक सहित काफी संख्या में दर्शकों उपस्थिति रही।*इन्होंने निभाई अहम भूमिका* उक्त मेले आयोजन के दौरान प्राचार्या सुमनलता सोलंकी, रूप भास्कर, मनोज चौधरी, संजय वाजपेई, शिवा मिश्रा, सभी स्कूल से आए खेलकूद कोच प्रभारी, एवं अन्य शिक्षको द्वारा बढ-चढ कर छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। वहीं निगम की सहयोगी विजन संस्था द्वारा भी मेले के दौरान कटाए घाट परिसर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने की प्रेरणा दी गई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस