स्वच्छता को संस्थागत रूप देने एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु नगर निगम कार्यालय में चलेगा स्पेशल कैम्पेन 5.0

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

स्वच्छता को संस्थागत रूप देने एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु नगर निगम  कार्यालय में चलेगा स्पेशल कैम्पेन 5.0

सौरभश्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी - स्वच्छता को संस्थागत रूप देने एवं कार्यालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु भारत सरकार के समस्त विभागों की तर्ज पर, प्रदेश शासन के सभी शासकीय कार्यालयों में भी में 31 अक्टूबर तक स्पेशल कैम्पेन 5.0 अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।नगर निगम में इस अभियान के सफल संचालन, आयोजन और शासन निर्देशानुसार सम्पूर्ण कार्यवाही हेतु निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने आदेश जारी कर उपायुक्त शैलेष गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त कर अभियान के समन्वय एवं प्रगति रिपोर्ट से समय-समय पर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

इस अभियान के अंतर्गत सी एम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण हेतु उपायुक्त श्री गुप्ता सहित समस्त विभाग प्रमुखों एवं लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कार्यालय परिसर की सफाई सहित कार्यस्थल साफ एवं व्यवस्थित रखने का दायित्व स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी एवं समस्त शाखा प्रमुखों एवं लिपिकों को दिया गया है। निगमायुक्त सुश्री परिहार नें कार्यालय परिसर से अनावश्यक वस्तुओं का निस्तारण, कार्यालयों में बेतरतीब रखे गए फर्नीचर, रैंक और अलमारियों को मानक लेआउट के अनुसार व्यवस्थीकरण, खराब, अनुपयोगी या पुराने फर्नीचर की सूची तैयार कर निस्तारण एवं मरम्मत, इसी प्रकार ई-कचरे (पुराने कंप्यूटर, प्रिंटर, कार्ट्रिज आदि) को अधिकृत एजेंसी के माध्यम से निस्तारित कराने का दायित्व प्रभारी मुख्य स्टोर्स आदेश जैन, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, प्रभारी सहायक ई गवर्नेंस, सहायक लेखापाल, वाहन शाखा को सौंपा है।

जबकि लंबित विधानसभा प्रश्न, आश्वासन, शून्यकाल, लोक लेखा समिति प्रकरणों का निराकरण, मुख्यमंत्री मॉनिट, मुख्य सचिव मॉनिट के प्रकरणों के निराकरण प्रभारी कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल सहित समस्त विभाग प्रमुखों को सौंपा गया है। निगमायुक्त द्वारा जारी आदेश में कचरा संग्रहण हेतु नियत डस्टबिन एवं पृथक्करण की व्यवस्था, स्वच्छता की रैंकिंग जारी कर उत्कृष्ट कार्यालयों को प्रशस्ति पत्र देने, जनसुविधा में सुधार की दृष्टि से शासकीय कार्यालयों में आमजन के लिए साफ-सुथरा वेटिंग एरिया, पीने के पानी की सुविधा और साफ शौचालय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करनें, पुराने रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण एवं विनिष्टीकरण, यातायात व सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरुकता अभियान चलानें, सायबर अपराध से संबंधित जागरुकता बढाने हेतु विशेष प्रयास एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बच्चों में जागरूकता अभियान चलानें सहित लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान चलानें हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार नें बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित प्रकरणों, फाइलों, अपीलों का त्वरित व पारदर्शी निपटारा, कार्यालय में स्वच्छता, कचरा निस्तारण तथा ई कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढावा देना, कर्मचारियों व अधिकारियों में सेवा भाव तथा जवाबदेही को सुदृढ करना है। ताकि आम जनता की शासन से की गई अपेक्षाओं का त्वरित निदान होने से शासन के प्रति भरोसा बढ़ेगा और कार्यालयों में बेहतर स्वच्छता और ई कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण से स्वच्छ व हरित शासन व्यवस्था स्थापित होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस