धनतेरस के अवसर पर राजधानी में ‘खबर डिजिटल’ के नए ऑफिस का शुभारंभ

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

धनतेरस के अवसर पर राजधानी में  ‘खबर डिजिटल’ के नए ऑफिस का शुभारंभ

भोपाल/ खबर डिजिटल/ धनतेरस 2025 के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खबर डिजिटल के नए ऑफिस का विधिवत शुभारंभ किया गया। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। नया ऑफिस राजधानी भोपाल में प्रारंभ किया गया है। पूजा के दौरान टीम ने दीप प्रज्वलन कर नए कार्यस्थल की सकारात्मक शुरुआत की और भविष्य की प्रगति के लिए मंगलकामनाएं कीं। पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण और शुभकामनाओं का सिलसिला चला।

दो राज्यों में खबर डिजिटल का ऑफिस

खबर डिजिटल का अभी देशभर में दो ऑफिस चल रहा है। डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में खबर डिजिटल के एक नए पड़ाव और विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। टीम ने संकल्प लिया कि नए ऑफिस से प्रदेश और देश की निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को और सशक्त रूप दिया जाएगा। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में खबर डिजिटल का ऑफिस कार्यरत है।

हिन्दी भाषी राज्यों पर खबर डिजिटल का फोकस

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात समेत हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता से हर पल आपके साथ चल रहा है।

8 सालों से अनवरत चल रहा खबर डिजिटल

खबर डिजिटल (हर पल आपके साथ) एक भारतीय डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो ताजातरीन ख़बरें और विश्लेषणात्मक लेख प्रदान करता है। इसकी स्थापना वर्ष 27 मार्च 2016 में की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य सभी नागरिकों को निष्पक्ष और सही सूचना उपलब्ध कराना है।

‘खबर डिजिटल – हर पल आपके साथ’ को कर रहा चरितार्थ

खबर डिजिटल ने अपने स्लोगन ‘हर पल आपके साथ’ को पूरी तरह सार्थक किया है। जनता की जरूरतों, तात्कालिक घटनाओं और जमीनी मुद्दों को समय पर सामने लाने के अपने निरंतर प्रयासों ने इसे एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया है। खबर डिजिटल की बढ़ती लोकप्रियता और भरोसेमंद पत्रकारिता ने इसे डिजिटल मीडिया की मुख्यधारा में स्थान दिलाया है। कम समय में व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंच बनाना इस प्लेटफॉर्म की बड़ी उपलब्धि है।

खबर डिजिटल के पास अनुभवी पत्रकारों की मजबूत टीम

खबर डिजिटल की सफलता के पीछे इसकी सशक्त टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यहां कई अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार जुड़े हुए हैं, जो व्यक्तिगत और सुझावात्मक रूप से लगातार योगदान दे रहे हैं। उनका अनुभव, तथ्यात्मक दृष्टिकोण और समर्पण खबर डिजिटल की विश्वसनीयता को और मजबूत बनाता है।

खबर डिजिटल की टीम को मिला सम्मान

खबर डिजिटल को कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें शामिल हैं – समागम शोध संस्थान द्वारा वर्ष 2020 में बेस्ट रिपोर्टिंग और मध्यप्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव कवरेज में मतदाता जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे अभियान को लेकर भी प्रशंसा की गई है। साथ ही, पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया PRSI के भोपाल चैप्टर द्वारा भी पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया है। खबर डिजिटल की संपादकीय टीम में अनुभवी पत्रकार और संपादक शामिल हैं, जो समाचार की गुणवत्ता और निष्पक्षता को सुनिश्चित करते हैं।

खबर डिजिटल से कैसे जुड़ें

डिजिटल पत्रकारिता में खबर डिजिटल अमिट नाम बन चुका है, खबर डिजिटल हल पल आपके साथ है। खबर डिजिटल से जुड़ने के लिए या फिर अपनी खबरें भेजने के लिए हमें [email protected] / [email protected] पर मेल करें। हमसे संपर्क करने के लिए 0755-4539522 या 0755-3505000 पर फोन कॉल कर सकते हैं।

खबर डिजिटल का सोशल मीडिया पेज

खबर डिजिटल - फेसबुक Khabardigital.com | Bhopal | Facebook

खबर डिजिटल - ट्वीटर Profile / X

खबर डिजिटल - व्हाट्सएप Khabar Digital | खबर डिजिटल™ ✅ | WhatsApp Channel

खबर डिजिटल - यू ट्यूब Khabar Digital | खबर डिजिटल - YouTube

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

धनतेरस के अवसर पर राजधानी में ‘खबर डिजिटल’ के नए ऑफिस का शुभारंभ | Khabar Digital | Khabar Digital