फ़ारेस्टर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मिला विस्तार सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न, महापौर ने किया वार्ड का पैदल निरीक्षण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

फ़ारेस्टर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मिला विस्तार सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न, महापौर ने किया वार्ड का पैदल निरीक्षण

खबर डिजिटल कटनी-- रविवार 11 जनवरी को नगर विकास की दिशा में फ़ारेस्टर वार्ड में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,क्षेत्रीय पार्षद सुनीता कमलेश चौधरी लोक निर्माण प्रभारी डॉक्टर रमेश सोनी सहित मेयर इन काउंसिल सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। महापौर ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नगर निगम की प्राथमिकता है। विगत दिनों क्षेत्र में पाइप लाइन कार्य का भूमिपूजन कर नागरिकों को सुविधा की सौगात दी गई थी, और उसी क्रम में अब सुलभ, सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन के लिए सी.सी. सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है। यह सड़क स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो कि अब पूरा किया जा रहा है।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, गोविंद चावला, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, वंदना राजकिशोर यादव, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, डब्बू रजक, उपयंत्री संजय मिश्रा, मृदुल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों ने विकास कार्य प्रारंभ होने पर महापौर सहित सभी जनप्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत कर महापौर व नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान वार्ड नागरिक सुरेश वंशकार,रुचि वंशकार,बाबू लाल वंशकार,सदन वंशकार,किशन वंशकार,अनीता वंशकार,सुखलाल,पूनम वंशकार,चंदा वंशकार,मो.इकलाखसहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।*वार्ड की गली-गली पहुंचीं महापौर,बारीकी से किया निरीक्षण*भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने फ़ारेस्टर वार्ड में पैदल भ्रमण कर चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाइप लाइन, सीवर लाइन एवं साफ़-सफ़ाई व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान वार्ड में साफ़-सफ़ाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर महापौर ने नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि सफ़ाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और त्वरित रूप से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।महापौर ने स्पष्ट किया कि नागरिकों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और मूलभूत सुविधाओं से युक्त वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। विकास कार्यों के साथ-साथ साफ़-सफ़ाई और रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस