निर्माणाधीन नवीन चौपाटी का महापौर ने किया विस्तृत निरीक्षण छोटे-बड़े दुकानदारों के हित में बने चौपाटी का स्वरूप, गुणवत्ता सर्वोपरि : महापौर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

निर्माणाधीन नवीन चौपाटी का महापौर ने किया विस्तृत निरीक्षण छोटे-बड़े दुकानदारों के हित में बने चौपाटी का स्वरूप, गुणवत्ता सर्वोपरि : महापौर

न

खबर डिजिटल -- शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में निर्माणाधीन नवीन चौपाटी का बुधवार 21 जनवरी को महापौर प्रीति संजीव सूरी ने मेयर इन काउंसिल सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।महापौर ने चौपाटी के ड्राइंग एवं डिज़ाइन का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चौपाटी में प्रस्तावित दुकानों का निर्माण इस प्रकार किया जाए, जिससे छोटे एवं बड़े दोनों प्रकार के दुकानदारों को व्यापार करने में समान सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि चौपाटी केवल व्यापारिक केंद्र न होकर शहरवासियों के लिए एक सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं सुरक्षित सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित की जानी चाहिए।निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप ही किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी प्रक्रियाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हों। साथ ही, कार्य की गति तेज करते हुए निर्धारित समय-सीमा में चौपाटी निर्माण को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।महापौर सूरी ने कहा कि नवीन चौपाटी नगर के समग्र विकास की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। चौपाटी के माध्यम से स्थानीय छोटे एवं मध्यम वर्ग के दुकानदारों को स्थायी आजीविका का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य जनकल्याण, स्वरोजगार संवर्धन एवं शहरी सौंदर्यीकरण का सशक्त उदाहरण बनेगी, जो भविष्य में शहर की सामाजिक-आर्थिक प्रगति को नई दिशा प्रदान करेगी।इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, शकुन्तला सोनी, पूर्व पार्षद डब्बू रजक, प्रभारी सहायक यंत्री अनिल जायसवाल सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस