कटनी में जन अभियान परिषद के समन्वयकों पर गंभीर आरोप, वर्षों से जमे रहने से बढ़ी मनमानी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में जन अभियान परिषद के समन्वयकों पर गंभीर आरोप, वर्षों से जमे रहने से बढ़ी मनमानी

खबर डिजिटल कटनी -- जिले में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं कुछ ब्लॉक समन्वयकों पर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ये अधिकारी वर्षों से एक ही ब्लॉक में पदस्थ हैं और उनका स्थानांतरण नहीं होने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं। बताया जा रहा है कि उच्च नेताओं और भोपाल में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों से मजबूत संपर्क होने के चलते इन पर कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो पा रही है।सूत्रों का आरोप है कि जिला समन्वयक और ब्लॉक समन्वयक नामांकुर संस्था, ग्राम प्रस्फुटन समिति तथा सी एम सी एल डी पी कार्यक्रम से जुड़े विद्यार्थियों और परामर्शदाताओं पर दबाव बनाकर मनमानी तरीके से कार्य करवा रहे हैं। कार्यक्रमों के नाम पर शासन से मोटे बिल पास कराए जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर वे कार्यक्रम या तो होते ही नहीं या बहुत सीमित स्तर पर किए जाते हैं। केवल फोटो और वीडियो के आधार पर भुगतान कराया जाता है।जानकारी के अनुसार, नामांकुर एवं समिति के खातों में राशि डलवाकर उसे नकद रूप में ब्लॉक स्तर से जिला स्तर तक पहुंचाने का आरोप भी सामने आया है। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह शासन की जनजागरूकता एवं सामाजिक विकास योजनाओं के उद्देश्य के विपरीत है।मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना सी एम सी एल डी पी डीपी के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों को समाजसेवा हेतु प्रशिक्षित करने का उद्देश्य है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग बताई जा रही है। विद्यार्थियों और परामर्शदाताओं का कहना है कि उन्हें डराया-धमकाया जाता है और कहा जाता है कि यदि वे अधिकारियों के इशारों पर नहीं चले तो उन्हें कार्य से हटा दिया जाएगा या भुगतान रोक दिया जाएगा।सूत्रों का मानना है कि यदि जिला समन्वयक और ब्लॉक समन्वयकों का समय-समय पर स्थानांतरण किया जाए, तो शासन की योजनाओं का सही क्रियान्वयन संभव हो सकेगा और समाज को वास्तविक लाभ मिल पाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इन आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस