सौरभ श्रीवास्तव//खबर डिजिटल कटनी-- नगर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रीति संजीव सूरी ने शुक्रवार को नगर निगम के लोक निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में शहर में प्रस्तावित और लंबित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनकी वर्तमान प्रगति की जानकारी ली गई।महापौर ने प्रत्येक कार्य की तकनीकी प्रक्रिया, क्रियान्वयन की स्थिति और सामने आ रही चुनौतियों पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों में नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण हो सकें और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।बैठक में लंबित कार्यों को प्राथमिकता देने, प्रस्तावित योजनाओं को शीघ्र शुरू करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी कार्य में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक चरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।समीक्षा बैठक में प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे, प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, उपयंत्री संजय मिश्रा, जे.पी. सिंह बघेल, पवन श्रीवास्तव सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।महापौर सूरी ने कहा कि नगर का समग्र विकास निगम प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि शहरवासियों को बेहतर सड़क, नाली एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।
विकास कार्यों में रफ्तार लाने का मिशन — कटनी महापौर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









