चाका-पुरैनी से झिंझरी तक मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति के शीघ्र सुधार के संबंध में एल्डरमैन अनुराग त्रिसोलिया ने नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक जी को दिया पत्र

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

चाका-पुरैनी से झिंझरी तक मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति के शीघ्र सुधार के संबंध में एल्डरमैन अनुराग त्रिसोलिया ने नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक जी को दिया पत्र

खबर डिजिटल कटनी- नगर निगम सीमा अन्तर्गत चाका-पुरैनी से झिंझरी तक शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क, जो पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-7 के रूप में जानी जाती थी, बारिश के बाद अत्यंत जर्जर हो गई है। मार्ग पर अनेक स्थानों पर बड़े बड़े गड्ढे होने के साथ सड़क की सतह भी उखड़ चुकी है। आज नगर पालिक निगम के एल्डरमैन अनुराग त्रिसोलिया ने नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक जी से मिलकर रोड की दयनीय स्थिति को सुधरवाने के लिए निवेदन पत्र दिया एल्डरमैन अनुराग त्रिसोलिया ने अपने पत्र में उल्लेखित किया कि वैसे तो अधिकांश जगह सड़क जर्जर हो चुकी है लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर मोड़, पुरानी सब्जी मंडी, पन्ना तिराहा, कुठला, अहमद नगर एवं रचना नगर मोड़, बस स्टैंड, जगन्नाथ चौक से बरगवां फ्लाईओवर, आस्था प्लाजा, डन कॉलोनी, कटाये घाट मोड़, माधवनगर गेट, कलेक्ट्रेट-वन विभाग क्षेत्र से झिंझरी तक कई स्थानों पर सड़क की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है।यह शहर का प्रमुख आवागमन मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक, ग्रामीण, स्कूली बच्चे एवं वाहन आवागमन करते हैं। गहरे गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।आगामी नवरात्र एवं दशहरा पर्व को देखते हुए इस मार्ग पर आवागमन और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा की दृष्टि से सड़क की आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराया जाना अपेक्षित है।अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि चाका-पुरैनी से झिंझरी तक के इस पूरे मार्ग की स्थिति को प्राथमिकता से लेते हुए आवश्यक मरम्मत एवं गड्ढों के सुधार के लिए संबंधित विभाग/एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने की कृपा करें।जिस पर नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक जी ने जन हित में त्वरित उक्त समस्या के निदान के लिए नगर निगम आयुक्त महोदया को पत्र लिखा ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

चाका-पुरैनी से झिंझरी तक मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति के शीघ्र सुधार के संबंध में एल्डरमैन अनुराग त्रिसोलिया ने नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक जी को दिया पत्र | Khabar Digital | Khabar Digital