कलेक्टर जनसुनवाई बनी दिखावा? सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोपों के बीच जारी निर्माण!

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्टर जनसुनवाई बनी दिखावा? सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोपों के बीच जारी निर्माण!

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता-- 8कटनी जिले में आयोजित होने वाली जनसुनवाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम पटीराजा, तहसील बड़वारा एवं बहोरीबंद क्षेत्र के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जा और निर्माण को लेकर एसडीएम से लेकर कलेक्टर तक शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि महीनों बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि काली सड़क से लगी शासकीय भूमि, खसरा नंबर 934 के हिस्से को कथित रूप से अवैध तरीके से बेचकर कुछ लोगों द्वारा मकान निर्माण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कई बार जनसुनवाई और तहसील कार्यालय में आवेदन देने के बावजूद प्रशासनिक अमला सिर्फ आश्वासन देता रहा, जबकि मौके पर निर्माण कार्य जारी है।आवेदकों कमलेश चौधरी, रविशंकर राय सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अनावेदकों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर प्लॉट काटे गए और निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि मामले की शिकायत 23 अक्टूबर 2025 को नायब तहसीलदार न्यायालय में भी की गई थी, लेकिन अब तक कार्रवाई धरातल पर दिखाई नहीं दी।पीड़ितों का कहना है कि वे लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से न तो निर्माण रुकवाया गया और न ही कब्जा हटाने की प्रभावी पहल हुई। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि जनसुनवाई में दिए गए आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं होती, तो आम जनता आखिर न्याय के लिए कहां जाए। लोगों का आरोप है कि कलेक्टर जनसुनवाई अब केवल औपचारिकता बनकर रह गई है, जहां शिकायतें तो सुनी जाती हैं, लेकिन समाधान नहीं निकलता।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और शासकीय भूमि पर कथित अवैध निर्माण के आरोपों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करता है या नहीं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कलेक्टर जनसुनवाई बनी दिखावा? सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोपों के बीच जारी निर्माण! | Khabar Digital | Khabar Digital