श्मशान की जमीन पर 'खेल' का आरोप! सरकारी भूमि निजी कैसे बनी? कलेक्टर से जांच और कार्रवाई की मांग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

श्मशान की जमीन पर 'खेल' का आरोप! सरकारी भूमि निजी कैसे बनी? कलेक्टर से जांच और कार्रवाई की मांग

खबर digital न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी/रीठी-- कटनी जिले की रीठी जनपद अंतर्गत ग्राम बड़ागांव में श्मशान भूमि को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है कि वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में रही कथित शासकीय भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में निजी नाम पर दर्ज कर दिया गया, जिसके बाद अब उस पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।शिकायत के अनुसार खसरा नंबर 1045, रकबा 0.98 हेक्टेयर भूमि वर्ष 1988 के बंदोबस्त में शासकीय मद में दर्ज थी, लेकिन वर्ष 2001-02 में एक राजस्व आदेश के आधार पर निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज हो गई। ग्राम पंचायत ने इस आदेश को निरस्त कर भूमि को पुनः शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि कथित श्मशान भूमि पर जेसीबी से खुदाई कर बाउंड्रीवॉल बनाई जा रही है। शिकायत में दावा किया गया है कि खुदाई के दौरान नरकंकाल भी निकल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो गांव की श्मशान भूमि पूरी तरह समाप्त होने का खतरा है।शिकायतकर्ताओं ने पुराने और नए खसरा नंबरों की जांच, कथित रजिस्ट्री दस्तावेजों की वैधानिक जांच, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक तथा पूरे मामले की निष्पक्ष राजस्व जांच की मांग की है। आवेदन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी शामिल हैं।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि भूमि वास्तव में शासकीय और सार्वजनिक उपयोग की थी, तो वह निजी नाम पर कैसे दर्ज हुई? क्या राजस्व प्रक्रिया में कोई गंभीर अनियमितता हुई, या फिर रिकॉर्ड में बदलाव नियमों के तहत किया गया? इन सवालों के जवाब प्रशासनिक जांच के बाद ही सामने आएंगे।फिलहाल यह सभी आरोप शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए हैं। मामले की जांच और अंतिम निर्णय संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जाना शेष है।

खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

श्मशान की जमीन पर 'खेल' का आरोप! सरकारी भूमि निजी कैसे बनी? कलेक्टर से जांच और कार्रवाई की मांग | Khabar Digital | Khabar Digital