खबर डिजिटल कटनी, रीठी क्षेत्र के ग्राम बिरुहली में बिजली व्यवस्था की बदहाली अब ग्रामीणों के लिए परेशानी से बढ़कर आक्रोश का कारण बनती जा रही है। करीब दो माह से गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है। इसके चलते आधे गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है और किसी तरह एक फेस से बिजली चल रही है। लंबे समय से बनी इस स्थिति ने ग्रामीणों के साथ किसानों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।बिजली संकट का सबसे बड़ा असर पानी की व्यवस्था पर पड़ा है। बोरवेल और मोटरें नहीं चलने से घरों में पानी की जरूरत पूरी करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों को पानी के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच बिजली की यह समस्या लोगों के लिए लगातार परेशानी बढ़ा रही है।वहीं किसान भी परेशान हैं। खेतों में सिंचाई के लिए बोरवेल और मोटरों पर निर्भर किसान बिजली नहीं मिलने से फसलों को समय पर पानी नहीं दे पा रहे हैं। इससे खेती का काम प्रभावित होने के साथ फसलों पर भी असर पड़ने की चिंता बनी हुई है। गांव में बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण घरेलू उपकरण और अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं।शिकायतों के बाद भी अधिकारियों के नहीं खड़े हो रहे कानग्रामीणों का कहना है कि खराब ट्रांसफॉर्मर की जानकारी विद्युत मंडल के अधिकारियों को लगातार दी जा रही है। कई बार शिकायत और सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली ऐसी है मानो शिकायतें सुनने के बाद भी उनके कान खड़े नहीं हो रहे। दो माह का समय गुजरने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जाना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए उन्हें बार-बार गुहार लगानी पड़ रही है। उनका सवाल है कि जब विभाग को समस्या की जानकारी है तो फिर ट्रांसफॉर्मर बदलने में इतनी लंबी देरी क्यों हो रही है। ग्रामीणों ने तत्काल नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर गांव में पूर्ण क्षमता से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।लगातार अनदेखी से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। विद्युत ग्रामीण डी शरद विश्वकर्मा ने भी माना की समस्या है अवगत करा दिया गया है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ हैग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो वे अपनी मांग को लेकर सामूहिक रूप से आवाज उठाने को मजबूर होंगे। साथ ही क्षेत्रीय विधायक से भी मामले में हस्तक्षेप कर विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिलाने की मांग की गई है।
दो माह से अंधेरे में बिरुहली के ग्रामीणशिकायतों के बाद भी नहीं जागा बिजली अमलाएक फेस पर सिमटी आपूर्ति, बोरवेल बंद होने से पानी और सिंचाई संकट; किसानों-ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









