MP News: अमृत हरित महाअभियान में खंडवा नंबर-1… लक्ष्य से 17 हजार से अधिक पौधे लगाए

स
सुनील बंशीवाल

2 बार पढ़ा गया

MP News: अमृत हरित महाअभियान में खंडवा नंबर-1… लक्ष्य से 17 हजार से अधिक पौधे लगाए

खंडवा/खबर डिजिटल/ अमृत हरित महाअभियान-2026 के तहत खंडवा नगर निगम ने पौधरोपण के क्षेत्र में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। नगर निगम को 1 लाख 23 हजार 333 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके मुकाबले अब तक 1 लाख 40 हजार 812 पौधे रोपे जा चुके हैं। इस तरह निगम ने निर्धारित लक्ष्य से 17 हजार 479 अधिक पौधे लगाकर 114 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है।अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं जुड़े लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। सामूहिक पौधरोपण के जरिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के साथ नमोवन में भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए।

100 प्रतिशत लक्ष्य के बाद भी जारी रहा पौधरोपण
खंडवा नगर निगम ने निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के बाद भी पौधरोपण अभियान जारी रखा। यही कारण है कि निगम ने लक्ष्य से 14 प्रतिशत अधिक उपलब्धि हासिल की। 25 अगस्त की स्थिति में मेरी लाइफ पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार खंडवा प्रदेश के नगर निगमों में पहले स्थान पर रहा। इस उपलब्धि में खंडवा ने दूसरे स्थान पर रहे सिंगरौली नगर निगम को भी पीछे छोड़ दिया। सिंगरौली ने अपने निर्धारित लक्ष्य का 101 प्रतिशत पौधरोपण किया है।

MP Congress: कांग्रेस को बड़ा झटका, एक साथ दो वरिष्ठ नेताओं का निधन, नाम जान लगेगा झटका

1.40 लाख से अधिक गड्ढों में रोपे गए पौधे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष अभियान के तहत खंडवा नगर निगम को 1 लाख 23 हजार 333 पौधरोपण का लक्ष्य मिला था। निगम ने सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 1 लाख 40 हजार 812 स्थानों पर पौधे रोपे। महाअभियान की शुरुआत महापौर अमृता अमर यादव ने की थी। अभियान के दौरान पौधरोपण गतिविधियों की लगातार निगरानी की गई। अभियान के समापन कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी रही।

शहर का हरित क्षेत्र बढ़ाने पर जोर
नगर निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत के अनुसार, शहर के हरित क्षेत्र में वृद्धि करना निगम की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। पर्यावरण संरक्षण के साथ आम नागरिकों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत लगाए गए पौधों की जानकारी मेरी लाइफ पोर्टल पर दर्ज की जा रही है। निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधरोपण कर खंडवा नगर निगम ने प्रदेश में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

Big Breking News: मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा…सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग

पौधरोपण में प्रदेश के टॉप-5 नगर निगम
पौधरोपण अभियान में खंडवा और सिंगरौली नगर निगम ने अपने निर्धारित लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया है। खंडवा नगर निगम को 1 लाख 23 हजार 333 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था, जिसके मुकाबले 1 लाख 40 हजार 812 पौधे लगाए गए और उपलब्धि 114 प्रतिशत रही। इसी तरह सिंगरौली ने 1 लाख 35 हजार 326 के लक्ष्य के विरुद्ध 1 लाख 36 हजार 578 पौधे लगाकर 101 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की। वहीं छिंदवाड़ा, कटनी और देवास लक्ष्य से पीछे रहे। छिंदवाड़ा ने 1 लाख 32 हजार 614 के लक्ष्य के मुकाबले 91 हजार 961 पौधे लगाकर 69 प्रतिशत, कटनी ने 1 लाख 36 हजार 325 के लक्ष्य के विरुद्ध 85 हजार 29 पौधे लगाकर 62 प्रतिशत और देवास ने 1 लाख 77 हजार 900 पौधों के लक्ष्य के मुकाबले 92 हजार पौधे लगाकर 52 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की।

नोट: उपलब्धि के आंकड़े 25 अगस्त तक मेरी लाइफ पोर्टल पर राज्य स्तर से जारी रिपोर्ट के अनुसार हैं।

MP Weather: एमपी में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी!…17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी