भोपाल/ परवेज खान/ खबर डिजिटल/ राजधानी में आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स का समापन समारोह राज्यपाल मंगू भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश को खेलों के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर लाना सरकार का लक्ष्य है।
मंत्री सारंग ने बताया कि 13 जनवरी से शुरू हुए इस महाआयोजन में प्रदेश के 313 ब्लॉकों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। करीब एक लाख खिलाड़ियों की सहभागिता ने इसे प्रदेश का सबसे बड़ा खेल आयोजन बना दिया। पहली बार क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल के साथ पारंपरिक खेल पिट्टू और रस्साकशी को भी शामिल किया गया, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिला।
प्रतियोगिताओं में कुल 723 स्वर्ण, 723 रजत और 895 कांस्य पदक वितरित किए गए। ओवरऑल प्रदर्शन में इंदौर संभाग प्रथम रहा, जबकि इंदौर ने द्वितीय और जबलपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
खेलो एमपी यूथ गेम्स पहली बार खेल संघों के सहयोग से आयोजित किए गए। इसी मंच के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के लिए मध्यप्रदेश की टीम का चयन भी किया गया, जिससे राज्य के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला।







