Khet Bachao Abhiyan: शिवराज सिंह किसानों से करेंगे संवाद

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

Khet Bachao Abhiyan: शिवराज सिंह किसानों से करेंगे संवाद

Khet Bachao Abhiyan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 जून को हरियाणा के बावल, रेवाड़ी में आयोजित "खेत बचाओ अभियान" के मुख्य समापन समारोह में शामिल होंगे, जहां वे सीधे किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों से संवाद करेंगे।

"खेत बचाओ अभियान" के समापन अवसर पर यह मुख्य कार्यक्रम 30 जून को सुबह बावल, रेवाड़ी में आयोजित किया जा रहा है। 30 जून को सुबह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से कार से रवाना होकर साढ़े 9 बजे बावल पहुंचेंगे और वहां सबसे पहले कृषि से जुड़ी प्रदर्शनी और स्टॉलों का दौरा करेंगे, जिसमें आधुनिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, फसल सुरक्षा, पशुपालन और ग्रामीण आजीविका से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।

स्टॉल विजिट के बाद केंद्रीय मंत्री चौहान "खेत बचाओ अभियान" के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे, जहां कार्यक्रम के दौरान अभियान के अनुभव, सफल पहलें और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। मंच से किसानों की समस्याओं, खेतों की सुरक्षा, फसल नुकसान में कमी, जैविक एवं वैज्ञानिक तरीके अपनाने और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा संवाद किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ सीधे किसानों तक पहुंच सके।

समारोह में हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा सहित विभिन्न कृषि संस्थानों के वैज्ञानिक, अधिकारी और विशेषज्ञ वक्ता के रूप में शामिल रहेंगे, जो "खेत बचाओ अभियान" के दौरान किए गए प्रयासों और मॉडल गतिविधियों की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में मृदा परीक्षण, फसल विविधीकरण, उन्नत बीज, सिंचाई प्रबंधन, पशुधन सुरक्षा और किसानों के लिए उपलब्ध केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रेज़ेंटेशन और चर्चा की जाएगी। साथ ही, स्थानीय किसानों द्वारा अपने अनुभव साझा किए जाएंगे ताकि क्षेत्र में अपनाए गए अच्छे प्रयोगों को दूसरे जिलों में भी बढ़ाया जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Khet Bachao Abhiyan: शिवराज सिंह किसानों से करेंगे संवाद | Khabar Digital | Khabar Digital