सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश श्री के.के. वर्मा का बुधवार शाम दुःखद निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। उन्होंने माधवनगर स्थित अपने निज निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से न्यायिक, सामाजिक और चिकित्सा जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।स्वर्गीय श्री वर्मा जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा के पिता थे। इसके अलावा वे रिटायर्ड हाईकोर्ट जज श्री अनिल वर्मा, डॉ. दिलीप वर्मा एवं राजेश वर्मा के भी पिता थे। वहीं सतना नगर निगम के महापौर श्री योगेश ताम्रकार एवं डॉ. सुनीता वर्मा उनके दामाद और पुत्रवधू पक्ष से जुड़े पारिवारिक सदस्य हैं।परिजनों के अनुसार स्वर्गीय श्री के.के. वर्मा का अंतिम संस्कार गुरुवार प्रातः 11 बजे नदीपार मुक्तिधाम में किया जाएगा।उनके निधन को ताम्रकार समाज सहित शहर के सामाजिक और न्यायिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। बड़ी संख्या में शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
कटनी में शोक की लहर: सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश के.के. वर्मा का निधन
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









