खबर digital कटनी--- पुलिस की सक्रियता और सतत गश्त के चलते एक संभावित अपराध को होने से
पहले ही रोक लिया गया। थाना कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर शहर में अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में लगातार पैट्रोलिंग की जा रही थी। शुक्रवार, 29 नवंबर 2025 को आदि शिवधाम दुबे कॉलोनी के पास पुलिस की गश्त के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन देखते ही नदी की ओर भागने लगा।स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित दाहिया पिता स्व. गणेश दाहिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी बैलट घाट, कटनी बताया। तलाशी लेने पर उसके कमर में जैकेट के भीतर छिपा एक देशी कट्टा तथा पैंट की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। लाइसेंस पूछने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अप.क्र. 994/2025 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि पुलिस की तत्परता से एक संभावित गंभीर घटना टल गई। उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी जारी है, ताकि आमजन सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण में रह सकें। गिरफ्तार आरोपीनाम: अमित दाहियापता: बैलट घाट, थाना कोतवाली, जिला कटनीउम्र: 40 वर्षजप्त हथियार: 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस पुलिस टीम की विशेष भूमिकापुलिस अधीक्षक – श्री अभिनय विश्वकर्माअति. पुलिस अधीक्षक – डॉ. संतोष डेहरियानगर पुलिस अधीक्षक – श्रीमति नेहा पच्चीसियाथाना प्रभारी – निरीक्षक राखी पाण्डेयउनि. कुलदीप सिंहप्र.आर. वीरेन्द्र तिवारीआरक्षक अजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, मंसूर हुसैन, अजीत सिंह, दिनेश सेन







