खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- शहर में लूटपाट, झपटमारी और चाकूबाजी जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा शैडो एरिया में लगातार निगरानी और संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने लाल ग्राउंड के पास एक युवक को बटनदार धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2026 को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लाल ग्राउंड के पास एक युवक चाकू लेकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।पूछताछ में युवक की पहचान सुमित निषाद (22), पिता दिनेश निषाद, निवासी खिरहनी फाटक, वेंकट वार्ड, कटनी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू बरामद किया गया। हथियार रखने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आर्म्स एक्ट में मामला दर्जअवैध धारदार हथियार बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 973/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस जांच में आरोपी के विरुद्ध कोतवाली थाने में पूर्व से दो आपराधिक प्रकरण दर्ज होना भी सामने आया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, खिरहनी फाटक, लाल ग्राउंड, बैलट घाट, आधारकाप और फारेस्टर प्ले ग्राउंड सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय, उपनिरीक्षक किशोर कुमार द्विवेदी एवं प्रधान आरक्षक रामपाल बागरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में की गई।
लाल ग्राउंड के पास वारदात की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तारकोतवाली पुलिस की शैडो एरिया में सघन चेकिंग के दौरान कार्रवाई, बटनदार चाकू बरामद
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









