कुठला थाने में शिकायत के बाद भी न्याय का इंतजार! महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कुठला थाने में शिकायत के बाद भी न्याय का इंतजार! महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी- कुठला थाना क्षेत्र के जोबी खुर्द में मारपीट और कथित मंगलसूत्र छीनने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हुए हैं। एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कटनी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की गई, गोद में मौजूद डेढ़ साल की बच्ची हाथापाई के दौरान जमीन पर गिरकर घायल हो गई और उसका सोने का मंगलसूत्र भी कथित रूप से छीन लिया गया।

महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने उसकी बात के मुताबिक कार्रवाई नहीं की।

शिकायत के अनुसार 30 जुलाई की शाम महिला के पति और उसके भाई के साथ कुछ युवकों का विवाद हुआ था आरोप है कि उसी रात करीब 9 बजे 12-15 युवक महिला के घर पहुंचे और उसके पति को बाहर बुलाने को लेकर विवाद करने लगे। महिला का आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की आरोपी जोबी कलां के रहने वाले हाथापाई में उसकी गोद से बच्ची गिर गई, जिससे बच्ची के माथे पर चोट आई।

महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसका मंगलसूत्र भी खींच लिया गया।महिला के मुताबिक घटना के बाद परिवार रात करीब 11:40 बजे कुठला थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत के अनुसार मामला दर्ज करने के बजाय उसके पति के नाम से मामला दर्ज किया और कथित तौर पर 'काउंटर केस' बनाने की बात कही।

महिला ने पुलिसकर्मियों पर कथित धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।मौके पर छूटी बाइक, फिर भी जब्ती पर सवालशिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान एक लाल रंग की मोटरसाइकिल मौके पर छूट गई थी।

महिला ने बाइक का नंबर MP 21 ZF 4072 बताते हुए पुलिस को इसकी जानकारी देने का दावा किया है। आरोप है कि पुलिस ने तत्काल वाहन जब्त नहीं किया और अगले दिन बाइक को संबंधित व्यक्ति के साथ ले जाने दिया गया।

महिला का दावा है कि उसने मंगलसूत्र बरामद कराने की मांग भी पुलिस के सामने रखी, लेकिन उसे कथित तौर पर कोर्ट से बरामदगी की बात कही गई।वीडियो और रिकॉर्डिंग का भी दावाशिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को बताया है कि घटना से संबंधित करीब 17 मिनट 23 सेकेंड का वीडियो उसके पास है।

इसके अलावा पुलिस द्वारा कथित धमकी और एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की बात कहे जाने की रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया गया है।अब बड़ा सवाल यह है कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की? मौके पर मिली बताई जा रही बाइक को जब्त कर उसकी जांच क्यों नहीं की गई?

महिला के कथित मंगलसूत्र और बच्ची की चोट से जुड़े आरोपों की जांच किस स्तर पर हुई?महिला ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई तथा पुलिस की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है।

मामला संज्ञान मे आया है कुठला थाना प्रभारी से बोल मामले की जाँच कराई जाएगी जांच मे जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी

कमल मौर्य एडिशनल एस पी जिला कटनी

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कुठला थाने में शिकायत के बाद भी न्याय का इंतजार! महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप | Khabar Digital | Khabar Digital