लाड़ली बहना योजना: 1500 रुपये आएगी 30वीं किस्त, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया वादा पूरा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

लाड़ली बहना योजना: 1500 रुपये आएगी 30वीं किस्त, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया वादा पूरा

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ आगामी नवंबर माह से लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात मिलने वाली है, 30वीं किस्त के रुप में उनके खाते में पूरे 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे, इसकी घोषणा सीएम डॉ. मोहन यादव ने पिछले दिनों की थी, जिसे पूरा करने काम तो अक्टूबर से ही कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल में तय तारीख यानी महीने की 15वीं तारीख के पहले राशि डालने के वादे के तहत सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार 12 अक्टूबर 2025 को 1250 रुपये लाड़लियों के खाते में ट्रांसफर किए, उसके बाद बढ़ाई गए 250 रुपये भाईदूज के दिन लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनों के कल्याण और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाईदूज और दीपावली का अवसर बहनों के लिए योजना की राशि में वृद्धि की सौगत के रूप में आएगा। आगे से बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह राशि प्राप्त होगी।

श्योपुर से सीएम डॉ. मोहन ने दी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में हित लाभ भी वितरित किया। इस दौरान श्योपुर जिले के पर्यटन पर केन्द्रित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्योपुर में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बना योजना की 29वीं किस्त की 1541 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। इस दौरान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अंतर्राज्यीय परियोजना पार्वती-काली सिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना का लाभ श्योपुर अंचल के किसान भाइयों को मिलेगा। निकट भविष्य में यह क्षेत्र कृषि उत्पादन में पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ देगा। मध्यप्रदेश सरकार अन्नदाताओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhavantar-yojana-tractor-rally-farmers-thanks-cm-mohan-yadav/

किसानों के लिए की महत्वपूर्ण घोषणा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि गेहूं पर 2600 रुपए प्रति क्विंटल और बोनस राशि की व्यवस्था की गई है। वहीं भावांतर जैसी योजनाएं किसानों के आर्थिक हित संवर्धन के लिए लागू की गई हैं। साथ ही मुख्यमंत्री बोले कि श्योपुर अंचल कृषि उत्पादन में पंजाब-हरियाणा से बढ़ेगा, आगे चीतों की बसाहट के बाद कृषि क्षेत्र में श्योपुर की प्रगति सबसे तेज होगी।
श्योपुर जिले के मेला ग्राउंड पर हुए भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 532 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

प्राथमिकता में शामिल श्योपुर जिला
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसान, युवा और गरीब तबके के लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इन वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। श्योपुर अंचल को मेडिकल कॉलेज के रूप में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 1956 में मध्यप्रदेश का गठन हुआ था। वर्ष 2002 और 03 तक प्रदेश में मात्र 5 मेडिकल कॉलेज थे। वर्तमान में प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 32 है। यह प्रदेश सरकार की विशिष्ट कार्यशैली का परिणाम है। बीते एक वर्ष में 8 मेडिकल कॉलेज स्थापित हुए हैं। अब श्योपुर में स्थानीय युवक चिकित्सा शिक्षा पढ़ेंगे, और एक नई दुनिया का प्रारंभ करेंगे। शीघ्र ही नर्सिग और पैरामेडिकल कॉलेज भी बनाए जाएंगे। श्योपुर अंचल में रोजगार बढ़ाने वाले सभी कार्य किये जायेंगे। ब्रॉड गेज रेल लाइन की सौगात से भी इस क्षेत्र के विकास के द्वार खुलेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

लाड़ली बहना योजना: 1500 रुपये आएगी 30वीं किस्त, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया वादा पूरा | Khabar Digital | Khabar Digital