Ladli Behna Yojana 36th Kist: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, 36वीं किस्त पर बड़ा अपडेट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Ladli Behna Yojana 36th Kist: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, 36वीं किस्त पर बड़ा अपडेट

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. लाड़ली बहना योजना की मई महीने की 36वीं किस्त का इंतजार अब तेजी से बढ़ रहा है. राज्य सरकार भी इस किस्त को जारी करने की तैयारी में जुटी हुई है. खास बात यह है कि इस बार महिलाओं को बढ़ी हुई राशि मिलने की संभावना है, जिसके तहत 1500 रुपये उनके खातों में भेजे जा सकते हैं.

कब आएगी लाडली बहन योजना की 36वीं किस्त

आम तौर पर हर महीने की 10 तारीख तक इस योजना की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है. हालांकि पिछले महीने अप्रैल में यह भुगतान 12 तारीख को किया गया था. इस बार मई में 10 तारीख रविवार पड़ रही है, जिसके चलते किस्त जारी होने में थोड़ा बदलाव हो सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि 11 मई से 15 मई के बीच यह राशि महिलाओं के खातों में पहुंच सकती है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

कितनी महिलाओं को मिल रहा है लाभ

मध्यप्रदेश में इस योजना का लाभ बड़ी संख्या में महिलाएं उठा रही हैं. आंकड़ों के अनुसार, करीब 1 करोड़ 29 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़ी हुई हैं. इस योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 को की गई थी, जिसे उस समय के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लागू किया था. इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है.

ऐसे चेक करें किस्त का स्टेट्स

अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो यह प्रक्रिया काफी आसान है. सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज करनी होगी. फिर कैप्चा कोड भरकर ओटीपी भेजने के विकल्प पर क्लिक करें. ओटीपी दर्ज करते ही आपको अपनी किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर मिल जाएगी.

मध्यप्रदेश की स्थानीय महिलाओं को दिया जाता है लाभ

इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश की स्थानीय महिलाओं को दिया जाता है. इसमें विवाहित महिलाओं के साथ-साथ विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं भी शामिल हैं. 21 से 60 वर्ष तक की आयु वाली महिलाएं इसके लिए पात्र मानी जाती हैं. इसके अलावा, लाभ पाने के लिए बैंक खाता होना जरूरी है, जो आधार से लिंक हो और डीबीटी सुविधा सक्रिय हो. साथ ही समग्र पोर्टल पर आधार का सत्यापन भी आवश्यक होता है

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Ladli Behna Yojana 36th Kist: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, 36वीं किस्त पर बड़ा अपडेट | Khabar Digital | Khabar Digital