Ladli Behna Yojana 39 Kist: लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1750 रुपये? 39वीं किस्त इस दिन होगी जारी, जानें तारीख

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Ladli Behna Yojana 39 Kist: लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1750 रुपये? 39वीं किस्त इस दिन होगी जारी, जानें तारीख

मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए किस्त को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, 19 अगस्त को मैहर में होने वाले मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान किस्त की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए जाने की संभावना है. हालांकि, अभी सरकार की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

19 अगस्त को जारी हो सकती है 39वीं किस्त

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर जिले का दौरा कर सकते हैं. इसी कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी किए जाने की चर्चा है. मैहर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.

जिला कलेक्टर के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण और व्यवस्थाओं की समीक्षा किए जाने की जानकारी सामने आई है. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि मैहर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री महिलाओं के खातों में योजना की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं.

1500 या 1750 रुपये, किस्त को लेकर सस्पेंस

लाड़ली बहना योजना के तहत आमतौर पर हर महीने की राशि 10 से 15 तारीख के बीच महिलाओं के खातों में पहुंच जाती है. लेकिन इस बार किस्त आने में देरी हुई है. माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते भुगतान की तारीख आगे बढ़ी है.

वहीं रक्षाबंधन को देखते हुए इस बार महिलाओं को मिलने वाली रकम को लेकर भी खास चर्चा है. पहले मुख्यमंत्री रक्षाबंधन और भाई दूज जैसे मौकों पर नियमित राशि के साथ 250 रुपये अतिरिक्त शगुन के तौर पर दे चुके हैं. इसी वजह से महिलाओं को उम्मीद है कि इस बार भी 1500 रुपये की किस्त के साथ 250 रुपये अतिरिक्त मिल सकते हैं.

अगर ऐसा होता है तो इस बार लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1750 रुपये पहुंच सकते हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सरकार इस बार सिर्फ 1500 रुपये देगी या रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर 250 रुपये अतिरिक्त भी जोड़े जाएंगे. अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Ladli Behna Yojana 39 Kist: लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1750 रुपये? 39वीं किस्त इस दिन होगी जारी, जानें तारीख | Khabar Digital | Khabar Digital