लाड़ली बहना योजना: नवम्बर माह की 1250 रुपये कल होगा ट्रांसफर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

लाड़ली बहना योजना: नवम्बर माह की 1250 रुपये कल होगा ट्रांसफर

इंदौर/ लाड़ली बहना योजना Ladli Behna Yojana के नवम्बर माह की 1250 रुपये मुख्यमंत्री कल इंदौर से ट्रांसफर करेंगे। दोपहर 3.15 बजे इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और हितग्राहियों को अनेक सौगातें देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव Chief Minister Dr. Mohan Yadav नेहरु स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ बहनों को 1250 रूपये की नवम्बर माह की किश्त के रूप में 1574 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। साथ ही वे ढ़क्कन वाला कुंआ स्थित ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के साढ़े 4 सौ से अधिक दिव्यांगजनों को लेपटॉप, मोट्रेट ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित करेंगे। इसके अलावा वे आईटीसी में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव नेहरु स्टेडियम में आयोजित 5 हजार से अधिक बालिकाओं के द्वारा तलवार चलाने के वर्ल्ड रेकार्ड बनाने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे प्रदेश की लाड़ली बहनों को नवम्बर माह की किश्त का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 नवम्बर को इंदौर से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे।

Shivraj Singh Chouhan Live: हेमंत सोरेन पर बरसे शिवराज सिंह चौहान | Jharkhand Elections 2024

उल्लेखनीय है कि लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का अंतरण किया गया है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रूपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। योजना के प्रारंभ में पात्र हितग्राहियों को एक हजार रूपये प्रतिमाह की राशि का भुगतान किया गया। अक्टूबर 2023 से मासिक आर्थिक सहायता की राशि में 250 रूपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई।

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 का संचालन किया जा रहा है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना के तहत लगभग 18 हजार 984 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है।

इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के साढ़े 4 सौ से अधिक दिव्यांगजनों को विभिन्न तरह की मदद राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार की एडिप योजना तथा अवंतिका गैस ऍजेन्सी के सीएसआर के साथ साथ भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से करेंगे।

Madhya Pradesh Hindi News, मध्य प्रदेश समाचार, MP Latest News

वे जिले के 155 दिव्यांगजनों को मोट्रेट ट्रायसाइकल, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 81 छात्र/छात्राओं को लेपटॉप, 6 दम्पतियों को मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, 130 दिव्यांग वृद्धजनों को डिजीटल श्रवण यंत्र, 99 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, बैशाखी, कैलीपर्स प्रदान करेंगे। इस तरह जिले के कुल 470 दिव्यांगजनों को कुल 1 करोड 20 लाख रुपये की सामग्री का वितरण होगा। इसके अलावा कलेक्टर श्री आशीष सिंह की पहल पर तैयार किये गये दिव्यांगजनों को सशक्त पोर्टल के माध्यम से निजी क्षेत्र की कम्पनियों में चयनित पाँच दिव्यांगजनों को नियुक्ति-पत्र भी सौंपेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

लाड़ली बहना योजना: नवम्बर माह की 1250 रुपये कल होगा ट्रांसफर | Khabar Digital | Khabar Digital