लाल पहाड़ी पर खनिज माफिया का कब्जा: अवैध खनन से प्राकृतिक धरोहर विनाश के कगार पर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

लाल पहाड़ी पर खनिज माफिया का कब्जा: अवैध खनन से प्राकृतिक धरोहर विनाश के कगार पर

खबर डिजिटल कटनी--शहर के माधवनगर थाना क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक धरोहर ‘लाल पहाड़ी’ इन दिनों अवैध खनन के कारण तेजी से खत्म होती जा रही है। करीब 300 एकड़ में फैली यह पहाड़ी कभी बॉक्साइट और लेटेराइट जैसे खनिजों से समृद्ध मानी जाती थी, लेकिन अब खनिज माफियाओं की अंधाधुंध खुदाई ने इसे विनाश की कगार पर ला खड़ा किया है।सूत्रों के अनुसार झिझंरी, बरगवां और एलआईसी कार्यालय के आसपास दिन-रात भारी मशीनों से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। शहर के बीचों-बीच चल रहे इस अवैध खनन के बावजूद खनिज विभाग की निष्क्रियता कई सवाल खड़े कर रही है।बताया जाता है कि खनन कार्य में न तो वैध माइनिंग प्लान का पालन किया जा रहा है और न ही पर्यावरणीय अनुमति (एनओसी) ली गई है। नियमों की खुलेआम अनदेखी कर खनिज माफिया शासन को करोड़ों रुपये की रॉयल्टी का नुकसान पहुंचा रहे हैं।इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो क्षेत्र की हरियाली और भूजल स्तर पर गंभीर असर पड़ेगा।विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के अनियंत्रित खनन से पर्यावरण संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे भविष्य में जल संकट और भूमि क्षरण जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।प्रशासन से उठते सवाल:शहर के बीचों-बीच इतने बड़े स्तर पर अवैध खनन किसके संरक्षण में चल रहा है?क्या खनिज विभाग इस पूरे मामले में मूकदर्शक बना हुआ है?और क्या प्रशासन इस प्राकृतिक धरोहर को बचाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई करेगा?फिलहाल, लाल पहाड़ी का भविष्य अधर में है और जिम्मेदार विभागों की चुप्पी स्थिति को और गंभीर बना रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस