लाल पहाड़ी पर कब्ज़े का खेल: अरबों की शासकीय ज़मीन पर रसूखदारों का राज, प्रशासन मौन!

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

लाल पहाड़ी पर कब्ज़े का खेल: अरबों की शासकीय ज़मीन पर रसूखदारों का राज, प्रशासन मौन!

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी--बरगवां क्षेत्र की लाल पहाड़ी… जो कभी सरकारी दस्तावेजों में शासकीय भूमि के रूप में दर्ज थी, आज सवालों के घेरे में है। सूत्रों के मुताबिक, करोड़ों–अरबों रुपए की इस बेशकीमती जमीन पर रसूखदारों का कब्ज़ा कैसे हो गया? यह सिर्फ एक सवाल नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर उठता बड़ा आरोप है।बताया जा रहा है कि जिले में पूर्व में पदस्थ रहे कुछ प्रशासनिक अधिकारियों और भू-माफियाओं की कथित मिलीभगत से यह बड़ा खेल खेला गया। नतीजा—जो जमीन जनता की थी, वह चुपचाप प्रभावशाली लोगों के नाम दर्ज हो गई। और आज उसी जमीन पर चार-चार मंजिला इमारतें तान दी गई हैं।सबसे बड़ा सवाल—जब यह सब हो रहा था, तब प्रशासन कहां था?क्या उन्हें यह सब दिखाई नहीं दिया या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गईं?यदि पुराने दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो यह साफ हो सकता है कि कितनी जमीन पर अवैध कब्जा है। और अगर सच्चाई सामने आई, तो कई आलीशान इमारतों पर बुलडोजर चलने की नौबत आ सकती है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कार्रवाई की उम्मीद बेहद कम नजर आती है।आज हालात यह हैं कि लाल पहाड़ी की आधे से ज्यादा जमीन पर रसूखदारों ने कब्जा जमा लिया है और प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है।ना कोई सख्ती, ना कोई जांच, ना कोई जवाबदेही।अगर यही स्थिति बनी रही, तो वह दिन दूर नहीं जब “लाल पहाड़ी” नाम की शासकीय भूमि सिर्फ कागजों में रह जाएगी और जमीन पर उसका अस्तित्व पूरी तरह मिट जाएगा।अब सवाल जनता का है—क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी?क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी?या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

लाल पहाड़ी पर कब्ज़े का खेल: अरबों की शासकीय ज़मीन पर रसूखदारों का राज, प्रशासन मौन! | Khabar Digital | Khabar Digital