तीन मौतों के बाद जागा सिस्टम: सांसद-विधायक का सड़क पर 'एक्शन', 24 घंटे में गड्ढे भरने का अल्टीमेटम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

तीन मौतों के बाद जागा सिस्टम: सांसद-विधायक का सड़क पर 'एक्शन', 24 घंटे में गड्ढे भरने का अल्टीमेटम

खबर digital news katni /कटनी लमतरा ओवरब्रिज के नीचे हुए दर्दनाक बस हादसे में तीन यात्रियों की मौत के बाद प्रशासनिक लापरवाही पर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा और विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर ही सख्त निर्देश जारी किए।निरीक्षण के दौरान सांसद और विधायक ने सड़क की बदहाल स्थिति, गहरे गड्ढों और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से दो टूक कहा कि "लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"जनप्रतिनिधियों ने निर्देश दिए कि दुर्घटनास्थल और आसपास के सभी गड्ढों को 24 घंटे के भीतर भरा जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े। साथ ही सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार रोड डायवर्ट करने के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान जबलपुर से कटनी आने वाले मार्ग पर देवरी ओवरब्रिज (बजरंग नगर पीर बाबा के पहले) विशेष रूप से चिंता का विषय बना। यहां कटनी शहर की ओर जाने वाले मार्ग का स्पष्ट संकेत न होने और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसे गंभीरता से लेते हुए सांसद एवं विधायक ने कटनी मार्ग दर्शाने वाले बड़े संकेतक बोर्ड तत्काल लगाने तथा रोड डिवाइडर की मजबूत दीवार बनाने के निर्देश दिए, ताकि ट्रक सहित अन्य भारी वाहन सड़क किनारे खड़े न हो सकें।लमतरा हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 24 घंटे का अल्टीमेटम केवल कागजों तक सीमित रहता है या फिर वास्तव में सड़क पर बदलाव दिखाई देता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

तीन मौतों के बाद जागा सिस्टम: सांसद-विधायक का सड़क पर 'एक्शन', 24 घंटे में गड्ढे भरने का अल्टीमेटम | Khabar Digital | Khabar Digital