बरगवा स्थित लाल पहाड़ी पर भूमाफिया की नजर, अरबों की सरकारी जमीन की जांच शुरू

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बरगवा स्थित लाल पहाड़ी पर भूमाफिया की नजर, अरबों की सरकारी जमीन की जांच शुरू

खबर डिजिटल कटनी -- शहर के बीचोंबीच बरगवां स्थित लाल पहाड़ी की बेशकीमती सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं की नजर पड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर के निर्देश पर लाल पहाड़ी के सीमांकन और जांच के लिए प्रशासनिक जांच दल गठित किया गया है, जो सात दिनों में रिपोर्ट सौंपेगा।राजस्व विभाग के पुराने अभिलेखों के अनुसार मिसल रिकॉर्ड वर्ष 1906–07 में ग्राम बरगवां के खसरा नंबर 209, रकबा 69.55 एकड़ भूमि को शासकीय पहाड़ के रूप में दर्ज किया गया है। बावजूद इसके, समय के साथ इस भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास बढ़ते गए। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी जमीन के कुछ हिस्से निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कराए गए।वर्तमान राजस्व रिकॉर्ड में खसरा नंबर 209 के बटांकन के अंतर्गत खसरा नंबर 209/5, रकबा 0.2630 हेक्टेयर (लगभग 28 हजार 300 वर्गफुट) भूमि निजी नाम पर दर्ज पाई गई है। हैरानी की बात यह है कि इस सरकारी पहाड़ी का हिस्सा किस आदेश और किस प्रक्रिया के तहत निजी मद में दर्ज हुआ, इसका स्पष्ट उल्लेख अभिलेखों में नहीं है।हाल ही में लाल पहाड़ी से सटे क्षेत्रों में दोबारा अतिक्रमण की गतिविधियां शुरू होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी द्वारा सीमांकन के लिए चार सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है।जांच दल में शामिल अधिकारीजांच दल में प्र. नायब तहसीलदार हर्ष रामटेके, राजस्व निरीक्षक सी.एस. कोरी, पटवारी धर्मेन्द्र ताम्रकार एवं संदीप गर्ग को शामिल किया गया है। दल द्वारा सीमांकन कर अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जाएगा और पुराने राजस्व अभिलेखों से मिलान कर यह जांच की जाएगी कि यदि भूमि शासकीय रही है, तो उसे निजी नाम पर दर्ज करने की अनुमति किस स्तर से दी गई।प्रशासन का कहना है कि जांच में अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 9 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 9 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस