लाल पहाड़ी की सरकारी भूमि पर भूमाफिया का कब्जा — राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीन को किया निजी संपत्ति में तब्दील

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

लाल पहाड़ी की सरकारी भूमि पर भूमाफिया का कब्जा — राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीन को किया निजी संपत्ति में तब्दील

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी- बरगवां स्थित लाल पहाड़ी क्षेत्र की सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, कटनी के एक नामी उद्योगपति चीनी चेलानी ने पूर्व में जिले में पदस्थ रहे राजस्व विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपए मूल्य की सरकारी भूमि को निजी संपत्ति में परिवर्तित कर लिया।जानकारी के मुताबिक, सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी कर उक्त भूमि को अपने नियंत्रण में लिया गया, जिसके बाद वहां अवैध प्लॉटिंग कर जमीन के टुकड़े बेचे गए। इस पूरी प्रक्रिया में संबंधित अधिकारियों की सांठगांठ और भ्रष्टाचार के कारण राजस्व विभाग को भारी नुकसान हुआ, जबकि भूमाफियाओं ने मोटा मुनाफा कमाया।स्थानीय लोगों का कहना है कि आज इस भूमि पर आलीशान इमारतें खड़ी हो चुकी हैं और जमीन की कीमत कई गुना बढ़ चुकी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर भूमि से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जाए, तो पूरा घोटाला बेनकाब हो सकता है।जानकारों का मानना है कि यह प्रकरण केवल अवैध कब्जे का नहीं, बल्कि राजस्व विभाग के उच्च स्तर तक फैले भ्रष्टाचार का उदाहरण है।स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि लाल पहाड़ी क्षेत्र की इस भूमि की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराई जाए, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके और सरकारी भूमि को फिर से राजस्व अभिलेख में दर्ज किया जा सके।अधिकारियों का पक्ष:प्रमोद चतुर्वेदी, एसडीएम मुड़वारा ने कहा कि “इस मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि कोई साक्ष्य सामने आते हैं तो उनकी जांच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।”

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

लाल पहाड़ी की सरकारी भूमि पर भूमाफिया का कब्जा — राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीन को किया निजी संपत्ति में तब्दील | Khabar Digital | Khabar Digital