Land Pooling Act in MP: पंजाब की तरह अब उज्जैन में भी किसानों का होगा प्रदर्शन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Land Pooling Act in MP: पंजाब की तरह अब उज्जैन में भी किसानों का होगा प्रदर्शन

Land Pooling Act in MP: पंजाब की तरह अब मध्यप्रदेश के उज्जैन Ujjain में लैंड पुलिंग एक्ट के विरोध में किसान धरने पर बैठेंगे। किसान संघ ने मोहन यादव सरकार के खिलाफ ये फैसला ले लिया है। सिंहस्थ भूमि में स्थाई निर्माण के खिलाफ भारतीय किसान संघ की आर पार की लड़ाई की तैयारी शुरू हो गयी है। लेण्डपुलिंग और सिंहस्थ भूमि में स्थायी निर्माण के खिलाफ उज्जैन में पिछले 9 माह से चला आ रहा किसानों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर आ गया है।

18 नवम्बर से कलेक्टर कार्यालय का अनिश्चित कालीन घेराव

किसान अब आर पार की लड़ाई के मुड़ में नजर आ रहे है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने प्रेसवार्ता कर आंदोलन की रूप रेखा बताई। जिसके तहत आगामी 10 नवम्बर को मालवा प्रान्त के सभी जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा, इसके बाद भी यदि मांगे नही मानी गई तो 18 नवम्बर को उज्जैन के कलेक्टर कार्यालय का घेराव होगा। खास बात यह है कि यह घेराव अनिश्चित कालीन होगा। किसान अपने परिवार के साथ यहां पहुंचेंगे और पंजाब की तर्ज पर यहीं डेरा डालेंगे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/farmers-rally-stopped-on-the-way-slogans-raised-against-bjp-and-congress/

परिवार के साथ धरने पर बैठेंगे किसान

दरअसल भारतीय किसान संघ ने किसानों के हित मे फरवरी माह में तहसील स्तर पर ज्ञापन दिया था। इसके बाद 16 सिप्टेम्बर को हजारों टेक्टरों के साथ किसानों ने रैली निकाली थी। 5 नवम्बर को महिलाओं ने लेण्डपुलिंग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इन प्रदर्शनों के दौरान भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी औऱ राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

सिंहस्थ भूमि में स्थाई निर्माण के खिलाफ किसान

इसी कड़ी में अब आगामी 10 नवंबर को मालवा प्रांत के सभी जिला केंद्र पर लेंड पुलिंग कानून के खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा। यदि सरकार मांगे नही मानती है तो आरपार को लड़ाई के तहत 18 नवम्बर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस घेराव को घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन नाम दिया गया है। इस दौरान किसान अपने परिवार के साथ कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना देंगे। यही अस्थाई तौर पर तंबू लगाए जाएंगे। रात रुकना, सोना, नहाना, खाना बनाना सभी होगा। यह प्रदर्शन पंजाब की तर्ज पर होगा।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना का कहना है कि उनकी मुख्य मांग लैंड पूलिंग एक्ट पूरी तरह खत्म हो और सिहस्थ भूमि पर स्थाई निर्माण न किया जाए। इस संबंध में खुद सरकार हमसे बात करें और स्पष्टीकरण दें।

https://twitter.com/khabardigital/status/1987203578990371058?s=20
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Land Pooling Act in MP: पंजाब की तरह अब उज्जैन में भी किसानों का होगा प्रदर्शन | Khabar Digital | Khabar Digital