नगरीय क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा आवासीय भूमि का पट्टा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नगरीय क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा आवासीय भूमि का पट्टा

नगरीय क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा आवासीय भूमि का पट्टा

राज्य सरकार ने शुरू किया विशेष अभियान, 13 दिसंबर तक चलेगा सर्वे

कटनी – नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले भूमिहीन और आवासहीन परिवारों को आवासीय भूमि का पट्टाधिकार देने के लिए राज्य सरकार ने 20 नवंबर गुरुवार से एक व्यापक विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 13 दिसंबर 2025 तक चलेगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि अभियान के संचालन हेतु नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 को गति देगा अभियान
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत बीएलसी और एएचपी घटकों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए यह पहल बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार ने वर्ष 1984 के मध्यप्रदेश नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति (पट्टाधिकार) अधिनियम में संशोधन कर पात्रता तिथि 31 दिसंबर 2020 निर्धारित की है।
इस तिथि तक सरकारी, नगर निकाय या विकास प्राधिकरण की जमीन पर वास्तविक रूप से निवास कर रहे आवासहीन परिवार पट्टाधिकार के पात्र होंगे।

सर्वे 20 नवंबर से शुरू, 29 दिसंबर को अंतिम सूची
राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों में सर्वेक्षण 20 नवंबर से 13 दिसंबर तक किया जाएगा।
प्रारंभिक सूची – 14 दिसंबर
आपत्तियों का निराकरण – 14 से 28 दिसंबर
अंतिम सूची – 29 दिसंबर, जिसे कलेक्टर द्वारा जारी किया जाएगा।

सूची जिला कार्यालय और विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। सर्वेक्षण दलों में राजस्व अधिकारी प्रमुख जिम्मेदारी निभाएंगे और आधार e-KYC आधारित समग्र ID अनिवार्य होगी।

4 जनवरी से 20 फरवरी तक मिलेंगे पट्टे
अंतिम सूची जारी होने के बाद पात्र हितग्राहियों को 4 जनवरी से 20 फरवरी 2026 के बीच आवासीय भूमि के पट्टे वितरित किए जाएंगे—
स्थायी पट्टा – लाल रंग में
अस्थायी पट्टा – पीले रंग में

जहां झुग्गी बस्तियों के पुनर्व्यवस्थापन की आवश्यकता होगी, वहां हितग्राहियों को वैकल्पिक स्थान पर बसाया जाएगा।

अधोसंरचना विकास को मिलेगी प्राथमिकता

स्थायी पट्टा प्राप्त क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, नालियां, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास नगर निकायों और विकास प्राधिकरणों द्वारा प्राथमिकता से किया जाएगा। अभियान की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।

गलत जानकारी पर कठोर कार्रवाई
यदि कोई व्यक्ति अवैध कब्जा, धोखाधड़ी या गलत विवरण देकर पट्टा प्राप्त करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उसे ब्लैकलिस्ट में डाला जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

नगरीय क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा आवासीय भूमि का पट्टा | Khabar Digital | Khabar Digital