पैसों की बचत करना सीखें आज से ही : डॉ धर्मेन्द्र कुमार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

पैसों की बचत करना सीखें आज से ही : डॉ धर्मेन्द्र कुमार

अमेठी. विश्व की अग्रणी बीमा संस्था भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा सुल्तानपुर द्वारा अधिकृत धम्मौर स्थित प्रीमियम पॉइन्ट के चतुर्थ वर्षगाँठ पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक मोतीराम जी ने आये हुए जन समूह का अभिनंदन करते हुए निगम की उत्कृष्ट योजनाओं के बारे में बहुत ही सहज व सरल शब्दों में अपनी वाकपटुता से लोगो के समक्ष रखा। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें 

विशिष्ट अतिथि एम डी आर टी एवम मुख्य जीवन बीमा सलाहकार रामदेव तिवारी ने निगम के द्वारा  निरन्तर हो रहे विकासशील कार्यो को जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ही अपनी टीम के साथ आये धम्मौर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ,उपनिरीक्षक अजय चौरसिया, ने स्वागत गीत प्रस्तुत की बालिकाओं बहन आराधना सिंह,श्रेया तिवारी, अनन्या तिवारी को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया एवं निगम के विशिष्ट कार्यों की भूरि भूरि सराहना की। कार्यक्रम में डॉ धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि बचत करने के लिए आज से बचत करना सीखना होगा। छोटी-छोटी बचत से ही बड़ी राशि प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्य वक्ता जिला समन्वयक प्रशिक्षण अमेठी डॉ घनश्याम द्विवेदी ने आयोजक डॉ धर्मेन्द्र कुमार तिवारी के ईमानदारी ,कर्तव्यनिष्ठा ,व निगम के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भारतीय जीवन बीमा निगम की भूमिका को रखा तथा बचत व अर्थशास्त्र के सिद्धांत को भी लोगों के बहुत ही सरल शब्दों में रखा। मुख्य वक्ता बाबूलाल तिवारी व समन्वयक भेटुआ अमेठी अम्बिका प्रसाद पाण्डेय ,विशिष्ट अतिथि मुख्य जीवन बीमा सलाहकार अनिल शर्मा ,प्रधानध्यापिका  रंजना तिवारी जी,वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कांत शुक्ल जी,एडवोकेट हाईकोर्ट प्रभात पाण्डेय जी ,

सेवानिवृत्त शाखा प्रबन्धक बैंक आफ बड़ौदा व कवि कमलाकर त्रिपाठी, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ भेटुआ राज बहादुर शर्मा जी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।वरिष्ठ अभिकर्ता एवम सरस्वती ज्ञान मंदिर के संचालक व प्रबन्धक बहुमुखी प्रतिभा के धनी ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह जी ने बहुत ही ओजस्वी संचालन कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम में शुरू से लेकर अंत तक बेहद निष्ठा व अथक परिश्रम से एम डी आर टी श्री महेश चंद्र जी , श्याम करन जी , अवनीश पाण्डेय जी,राम कृष्ण तिवारी जी ,शीतला प्रसाद जी ने तन मन धन लगाकर समारोह को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।  समारोह में दूर दराज से आये हुए विशिष्ट जनों का आयोजक डॉ धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी