जेस्ट हंगामा 2025… अभिनेता शर्मन जोशी ने किया उद्घाटन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जेस्ट हंगामा 2025… अभिनेता शर्मन जोशी ने किया उद्घाटन

फरीदाबाद/खबर डिजिटल/ लिंग्याज विद्यापीठ, फरीदाबाद में जेस्ट हंगामा 2025 का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ, दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शर्मन जोशी ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लिंग्याज़ विद्यापीठ के चांसलर पिच्चेश्वर गड्डे, लिंग्याज़ ग्रुप की सेक्रेटरी सुनीता गड्डे, वाइस चांसलर डॉ पी के गुप्ता, पेट्रन डॉ एम के सोनी, प्रो वाइस चांसलर एडमिन मेजर जनरल डॉ योगेश चौधरी, प्रो वाइस चांसलर रिसर्च प्रो. डॉ. आर चिन्नयन, डायरेक्टर भाविक कुचिपुड़ी, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रेम कुमार सालवान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अतिथियों का स्वागत
अपने स्वागत भाषण में वीसी डॉ पी.के. गुप्ता ने महोत्सव मे आये सभी अतिथियो, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों का स्वागत किया. उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता शर्मन जोशी का स्वागत करते हुए भारतीय सिनेमा में उनके अप्रतिम योगदान की सराहना की। उन्होंने शर्मन जोशी के चुनौतीपूर्ण अभिनयों के सन्दर्भ में बताते हुए कहा की उनकी एक्टिंग ने एक अलग ही मिसाल कायम की है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। तत्पश्चात चांसलर पिच्चेश्वर गड्डे ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शर्मन जोशी का जोरदार स्वागत किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/one-indore-run-indore-marathon-2025-mayor-pushyamitra-bhargava/

अभिनेता शर्मन जोशी ने जताया आभार
अभिनेता शर्मन जोशी ने अपने उद्दबोधन में विश्वविद्यालय के चांसलर पिच्चेश्वर गड्डे का आभार जताते हुए कहा कि लिंग्याज़ विद्यापीठ, फरीदाबाद के इस परिसर ने मेरा मन मोह लिया. उन्होंने कहा कि यहाँ के संस्कार विद्यार्थियो के पूर्ण विकास में सहायक होंगे. इस दौरान उन्होंने अपनी कई फिल्मों के डायलॉग बोले व कुछ गाने भी गुनगुनाये, कार्यक्रम के दौरान आगामी फिल्म शेल्टर होम का ट्रेलर भी दिखाया गया। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं जिसमें लिंग्याज़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी सामूहिक नृत्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया, विद्यार्थियों की प्रस्तुति से विभोर हो शर्मन जोशी भी उनकी हौसला-अफजाई के लिए स्टेज पर पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ डांस भी किया।

स्टार नाईट के साथ होगा समापन
दो दिवसीय जेस्ट हंगामा में दिल्ली एनसीआर के विभिन्न विश्वविद्यालयों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया, कार्यक्रम के पहले दिन द ग्रेट लिटरेरी हिस्ट, वर्ड एसोसिएशन नॉकआउट, पिक योर वर्ड्स, माइंडफ्लिक:गेस द सीन, क्रैक द रिडल, स्टेज प्ले, हिंदी डुएट, मोनोलोग, ग्रुप सिंगिंग, बैटल ऑफ़ बैंड, सोलो सिंगिंग, नुक्कड़ नाटक, टैलेंट हंट, टग ऑफ़ वॉर, ट्रस्ट द ट्रिप, कप पिरामिड नाकआउट, वाल ऑफ़ इमेजिनेशन, गेस माय गॉसिप जैसे कार्यकर्मों की प्रस्तुति हुई. कार्यक्रम का समापन फैशन शो के साथ हुआ। जेस्ट हंगामा के दूसरे दिन शनिवार को विविध विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों के लिए ड्युट डांस, सोलो डांस, ग्रुप फोक डांस, टीजर हंट, बैलून सर्वाइवल, परफेक्ट पेअर, कॉइन बैलेंस चैलेंज, कप रश, आर्म रेसलिंग, टीचर टैलेंट का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन स्टार नाईट के साथ होगा, स्टार नाईट में बॉलीवुड सिंगर असीस कौर परफॉर्म करेंगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जेस्ट हंगामा 2025… अभिनेता शर्मन जोशी ने किया उद्घाटन | Khabar Digital | Khabar Digital