MP Congress List: मध्य प्रदेश की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ा राजनैतिक भूचाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली सूत्रों से आ रही खबर के मुताबिक, मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट बीजेपी के पाले में जाने को लेकर कांग्रेस आलाकमान सूबे के शीर्ष नेतृत्व से बेहद खफा है। राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा तेजी से फैल गई है कि आलाकमान जल्द ही मध्य प्रदेश कांग्रेस में सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। सूत्रों का दावा है कि जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है और उन्हें दिल्ली बुलाकर AICC में कोई संगठनात्मक जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूबे को जल्द ही नया पीसीसी चीफ मिलने के संकेत मिल रहे हैं।
संगठन सृजन अभियान
वही कांग्रेस पार्टी इन दिनों मध्य प्रदेश में जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर नियुक्तियों का दौर चला रही है। इसी कड़ी में ग्वालियर संभाग में नवनियुक्त मंडलम अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का मानना है कि मंडलम अध्यक्ष ही संगठन के असली सूत्रधार होते हैं। उनकी सक्रियता से ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे आगामी चुनौतियों का सामना किया जा सकेगा।
प्रेशर पॉलिटिक्स या नई रणनीति?
कई जिलों में जिला, ब्लॉक और मंडलम स्तर पर हो रहा बदलाव एक तरफ कार्यकर्ताओं में जोश भर रहा है, तो दूसरी तरफ शीर्ष स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट ने बड़े नेताओं को हैरान कर दिया है। राजनैतिक जानकारों की मानें तो आगामी चुनौतियों को देखते हुए कांग्रेस अब किसी भी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि एक ओर जहां मैदानी नियुक्तियों से संगठन को धार दी जा रही है, वहीं राज्यसभा सीट के नुकसान की जवाबदेही तय करते हुए प्रदेश नेतृत्व में बदलाव का पूरा ताना-बाना बुना जा चुका है।
नए अध्यक्षों की सूची












