LPG Gas Cylinder: पैनिक खत्म, अब सिर्फ 2 दिन में मिलेगा सिलिंडर, OTP से होगी डिलीवरी

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

LPG Gas Cylinder: पैनिक खत्म, अब सिर्फ 2 दिन में मिलेगा सिलिंडर, OTP से होगी डिलीवरी

घरेलू एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी व्यवस्था को अब पूरी तरह OTP आधारित कर दिया गया है. उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP के सत्यापन के बाद ही सिलिंडर सौंपा जा रहा है. बिना OTP के डिलीवरी नहीं की जा रही है.

हालांकि, इस व्यवस्था के बावजूद कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल की शिकायतें सामने आ रही हैं. रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलिंडर का उपयोग अभी भी दिखाई दे रहा है.

कमर्शियल गैस की खपत में आई कमी

ईंधन संकट के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं को हुई थी. सप्लाई बाधित होने के कारण कई छोटे रेस्टोरेंट तक बंद करने पड़े थे. वहीं कुछ होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने गैस के विकल्प के तौर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल शुरू कर दिया.

कमर्शियल सिलिंडर की कीमत भी बढ़कर 3 हजार रुपये से अधिक पहुंच गई थी. फिलहाल 19 किलो का कमर्शियल सिलिंडर करीब 2847 रुपये में मिल रहा है. कीमत और वैकल्पिक ईंधन के बढ़ते इस्तेमाल के कारण सप्लाई सामान्य होने के बावजूद इसकी मांग पहले जैसी नहीं रही.

रोजाना 2500 से 3000 कमर्शियल सिलिंडर की खपत

वर्तमान में प्रतिदिन करीब 2500 से 3000 कमर्शियल गैस सिलिंडर की खपत हो रही है. संकट से पहले यही आंकड़ा लगभग 3500 से 4000 सिलिंडर प्रतिदिन था. यानी अब भी कमर्शियल गैस की मांग पहले के मुकाबले कम बनी हुई है.

PNG कनेक्शन बढ़ने से भी कम हुई खपत

ईंधन संकट के दौरान शहर में PNG की सप्लाई सामान्य रही. इसका फायदा उठाते हुए कई रेस्टोरेंट और होटल संचालकों ने PNG कनेक्शन ले लिए. इसके चलते व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में PNG का इस्तेमाल बढ़ा है और कमर्शियल LPG सिलिंडर पर निर्भरता कम हुई है.

हालांकि शादी और अन्य समारोहों का सीजन शुरू होने पर कमर्शियल सिलिंडर की मांग दोबारा बढ़ने की संभावना रहती है.

तीन दिन में डिलीवरी नहीं हुई तो बुकिंग रद्द

OTP आधारित व्यवस्था में बुकिंग के बाद तीन दिन के भीतर सिलिंडर की डिलीवरी करना जरूरी है. अगर तय अवधि में डिलीवरी नहीं होती है तो सिस्टम अपने आप बुकिंग रद्द कर देता है और उपभोक्ता के खाते में भी उस सिलिंडर की एंट्री नहीं होती.

इसके बाद उपभोक्ता दोबारा सिलिंडर बुक कर सकता है. OTP केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने के कारण सिलिंडर वास्तविक उपभोक्ता तक पहुंचने की संभावना भी बढ़ गई है. पहले उपभोक्ता के घर पर मौजूद नहीं होने की स्थिति में सिलिंडर किसी अन्य व्यक्ति को दिए जाने की शिकायतें सामने आती थीं.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

LPG Gas Cylinder: पैनिक खत्म, अब सिर्फ 2 दिन में मिलेगा सिलिंडर, OTP से होगी डिलीवरी | Khabar Digital | Khabar Digital