अगर आप नया एलपीजी गैस कनेक्शन लेने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव का असर अब तेल और गैस सप्लाई पर भी दिखाई देने लगा है. कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कई क्षेत्रों में नए एलपीजी कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है. कुछ जगहों पर अस्थायी रूप से नए कनेक्शन सीमित संख्या में दिए जा रहे हैं.
पुराने गैस कनेक्शन को ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया हुई आसान
हालांकि राहत की बात यह है कि पुराने गैस कनेक्शन को ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी आसान कर दी गई है. Indian Oil Corporation की Indane, Bharat Gas और HP Gas जैसी कंपनियां अब उपभोक्ताओं को ऑनलाइन ट्रांसफर की सुविधा दे रही हैं. ग्राहक घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के जरिए आवेदन कर सकते हैं. एलपीजी कनेक्शन ट्रांसफर की जरूरत कई परिस्थितियों में पड़ सकती है. जैसे किसी दूसरे शहर में शिफ्ट होने पर, शादी के बाद नया पता होने पर, परिवार के किसी सदस्य के नाम कनेक्शन ट्रांसफर कराने के लिए या फिर कनेक्शन धारक की मृत्यु के बाद.
क्या दस्तावेज लगेंगे
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है. इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, नया एड्रेस प्रूफ, बिजली बिल या रेंट एग्रीमेंट, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर शामिल हैं. अगर परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर किया जा रहा है तो रिश्ते का प्रमाण पत्र भी देना पड़ सकता है. वहीं मृत्यु के मामले में डेथ सर्टिफिकेट जरूरी होगा. ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए सबसे पहले अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करना होगा. वहां “Transfer Connection” या “Change Distributor” का विकल्प चुनकर नया पता और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन पूरा होने के बाद एक रिक्वेस्ट नंबर जारी किया जाएगा, जिससे स्टेटस ट्रैक किया जा सकेगा.
कैसे करें आवेदन
जो लोग ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर सकते, वे अपनी नजदीकी गैस एजेंसी जाकर ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं. एजेंसी द्वारा दिए गए फॉर्म को भरकर जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. इसके बाद ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. आमतौर पर यह प्रक्रिया 7 से 15 दिनों के भीतर पूरी हो जाती है, हालांकि स्थानीय जांच या दस्तावेज सत्यापन के कारण कुछ मामलों में समय बढ़ सकता है. आवेदन रिजेक्ट न हो इसके लिए जरूरी है कि सभी दस्तावेजों में नाम और पता सही व एक जैसा हो. साथ ही KYC और आधार लिंकिंग अपडेट होना भी जरूरी हो सकता है.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके









