सितंबर महीने की पहली तारीख आम लोगों के लिए LPG की कीमतों को लेकर अहम खबर लेकर आई है. तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें 1 सितंबर से पूरे देश में लागू हो गई हैं. हालांकि घरेलू इस्तेमाल वाले LPG सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घर के रसोई बजट पर फिलहाल अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा है.
दिल्ली समेत बड़े शहरों में बढ़े दाम
नए रेट के बाद दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल LPG सिलेंडर 2738 रुपये से बढ़कर 2747.50 रुपये का हो गया है. चेन्नई में भी इसकी कीमत 2906 रुपये से बढ़कर 2916.50 रुपये हो गई है. यह बढ़ोतरी देशभर में लागू की गई है.
वहीं 5 किलो वाले सामान्य LPG सिलेंडर की कीमत 349.50 रुपये पर स्थिर है. XTRALITE 5 किलो सिलेंडर भी 339 रुपये में ही उपलब्ध है. हालांकि 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर के रेट में 2 रुपये की वृद्धि हुई है. इसकी कीमत अब 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये हो गई है.
मुंबई में घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडर की कीमतें महानगरों में सबसे कम बताई गई हैं. यहां घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2701 रुपये का है.









