माधवनगर क्षेत्र की राइस मिल में आग, तीन दमकल वाहनों ने संभाली स्थिति

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

माधवनगर क्षेत्र की राइस मिल में आग, तीन दमकल वाहनों ने संभाली स्थिति

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- शहर के कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित रॉबर्ट लाइन में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सतराम दास करमचंद राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई। दोपहर लगभग 3 बजे लगी इस आग की सूचना मिलते ही नगर निगम का फायर अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और बड़ी औद्योगिक दुर्घटना को टाल दिया।सूचना मिलते ही प्रभारी फायर निरीक्षक शैलेंद्र दुबे के नेतृत्व में तीन दमकल वाहन और प्रशिक्षित कर्मियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मिल परिसर में भारी मात्रा में रखी धान की भूसी (अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ) के कारण आग के तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ था।दमकल कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले आग की चारों ओर से घेराबंदी की, ताकि लपटें आसपास के रिहायशी इलाकों और अन्य फैक्ट्रियों तक न पहुंच सकें। इसके बाद हाई प्रेशर वाटर गन और आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।करीब दो ट्रिप पानी के छिड़काव के बाद आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगने की जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना की है। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 9 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

माधवनगर क्षेत्र की राइस मिल में आग, तीन दमकल वाहनों ने संभाली स्थिति | Khabar Digital | Khabar Digital