MP Bjp: मध्य प्रदेश में आगामी राजनैतिक और सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए BJP संगठन ने अपनी जमीनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा संगठन ने मध्य प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के नए प्रदेश मुखिया हेमंत खंडेलवाल की अंतिम सहमति और हरी झंडी मिलने के बाद पार्टी के प्रदेश कार्यालय द्वारा यह सूची जारी की गई है।
इस सांगठनिक सर्जरी के जरिए भाजपा ने महाकौशल, बुंदेलखंड, विंध्य और मालवा अंचल के कई प्रमुख संगठनात्मक जिलों में नए और ऊर्जावान चेहरों को कमान सौंपी है। भाजपा द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, अनुसूचित जाति मोर्चा के अंतर्गत उज्जैन नगर (मालवा अंचल), उज्जैन ग्रामीण (मालवा अंचल), जबलपुर नगर (महाकौशल अंचल), दमोह (बुंदेलखंड अंचल) और मैहर (विंध्य अंचल) में की है।










