भट्टी की तरह जल रहा मध्यप्रदेश, हीट वेव का अलर्ट जारी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

भट्टी की तरह जल रहा मध्यप्रदेश, हीट वेव का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में इन दिनों भट्टी की तरह जल रहा है। भीषण गर्मी ने लोगों का घार से निकलना मुश्किल कर दिया है। इन दिनों पूरा एमपी लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेशवासियों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इस समय एमपी में ज्यादा शहरों का तापमान 42 डिग्री के पार है। 

इसके अलावा ग्वालियर-चंबल में 45 डिग्री के उपर तापमान दर्ज किया गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन सीजन के सबसे गर्म रहे। ऐसा ही मौसम शुक्रवार को भी बना रहेगा। प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में लू का अलर्ट जारी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट क्षेत्र में आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 

झाबुआ में गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड 

झाबुआ जिले में गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकार्ड तोड़ दिए है मई के अंतिम दिनो में  पारा 45 डिग्री के पास पहुंच गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इससे पहले मई में इतना तापमान कभी नहीं पहुंचा था। इस साल मई के अंतिम दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाने से मई में रिकार्ड तोड़ गर्मी का एहसास हुआ। भीषण गर्मी की वजह से पूरा जिला चपेट में रहा ऐसे में मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में और भीषण गर्मी होने की संभावना जताई गई है।

मुश्किल हुआ बाहर निकलना

वही पश्चिमी हवाओं का असर गर्मी को और बढ़ा रहा है। गुरुवार को तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने के बाद दोपहर में चल रही लू के कारण घरों से लोगो का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर इस दौरान कम ही आवाजाही रही। ज्यादातर लोग गर्मी और लू से बचने के लिए तौलिया या गमछा बांधकर ही बाजार में निकले ,तो कही जगह बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा वही मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है वही लू से बचने के लिए चिकित्सक भी सलाह देते नजर आ रहे है।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

भट्टी की तरह जल रहा मध्यप्रदेश, हीट वेव का अलर्ट जारी | Khabar Digital | Khabar Digital