Madhya Pradesh Foundation Day पर 4 दिवसीय समारोह का आयोजन

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Madhya Pradesh Foundation Day पर 4 दिवसीय समारोह का आयोजन

खबर डिजिटल/ भोपाल: मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस Madhya Pradesh Foundation Day पर 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 30 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउंड में भारतीय सेना द्वारा बैंड प्रदर्शन एवं अन्य कार्यक्रमों के साथ समारोह की शुरुआत होगी। 1 नवंबर को स्थापना दिवस के मुख्य समारोह के दौरान, रविंद्र सभागार में गायक अंकित तिवारी के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी शासकीय भवनों पर रोशनी सज्जा के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश की गौशालाओं में गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के समर्थ वर्ग को सेवा कार्यों में संलग्न होना चाहिए, जिसमें गरीब बस्तियों में फल, मिष्ठान और बच्चों के लिए पटाखे वितरित किए जाएं।

स्थापना दिवस के इस चार दिवसीय उत्सव में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे प्रदेश के लोग इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बन सकें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी