Jhabua News:मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन – बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियाँ

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Jhabua News:मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन – बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियाँ

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/शनिवार को मध्यप्रदेश राज्य का 70वां स्थापना दिवस “अभ्युदय मध्यप्रदेश” की थीम पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आजीविका भवन झाबुआ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक श्री शिवदयाल सिंह एवं जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात् मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा बालिकाओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए।

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने इस अवसर पर जिलेवासियों को 70वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि 1 नवम्बर 1956 को मध्यप्रदेश राज्य की स्थापना हुई थी तथा वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य पृथक होने के पश्चात् वर्तमान स्वरूप में मध्यप्रदेश अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सुश्री भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक प्रगति के लिए युवा पीढ़ी को आगे बढ़कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सुश्री भूरिया ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में कार्य करने की असीम संभावनाएँ हैं। निरंतर प्रयासों और नवाचारों के माध्यम से सभी को मिलकर मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए योगदान देना चाहिए।

कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि इस वर्ष स्थापना दिवस “अभ्युदय मध्यप्रदेश” की थीम पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विविधताओं से भरा प्रदेश है, जहाँ थोड़ी ही दूरी पर भाषा, बोली और संस्कृति में परिवर्तन दिखाई देता है। यही विविधता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और इसी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि “संपदा 2.0” और “सिपरी सॉफ्टवेयर” जैसे नवाचार आज अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन चुके हैं।

कलेक्टर ने आगे कहा कि युवाओं के कंधों पर प्रदेश के उज्जवल भविष्य की जिम्मेदारी है। शासन, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से मध्यप्रदेश को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अमला निरंतर फील्ड में कार्य कर शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लेकर कार्यरत है।

पुलिस अधीक्षक श्री शिवदयाल सिंह ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आने वाले वर्ष में हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि झाबुआ जिला और अधिक सुरक्षित, संकल्पित एवं विकसित बने।

जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने परिवारजनों का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाते हैं, उसी प्रकार राज्य स्थापना दिवस भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे वातावरण उल्लास और उमंग से भर उठा। पीएम श्री कन्या विद्यालय की बालिकाओं द्वारा “आदि कर्मयोगी अभियान” पर आधारित आकर्षक नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

शपथ ग्रहण

इसी अवसर पर मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने उपस्थित जनसमूह को बाल विवाह न करने एवं उसके उन्मूलन हेतु सक्रिय प्रयास करने की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने “नशा मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत सभी को नशामुक्त रहने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम के उपरांत मंत्री सुश्री भूरिया, कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री शिवदयाल सिंह ने “नशा मुक्ति सेल्फी स्टैंड” पर सेल्फी लेकर अन्य नागरिकों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रदर्शनी

स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, महाकालेश्वर स्व-सहायता समूह, मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पशुपालन विभाग तथा स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पाद, आदिवासी गुड़िया, जैविक उत्पाद आदि प्रदर्शित किए गए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री विजय कुमार मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश बड़ोले, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ श्री भास्कर गाचले सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Jhabua News:मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन – बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियाँ | Khabar Digital | Khabar Digital