भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की तपिश लोगों पर भारी पड़ रही है। इंदौर और उज्जैन संभाग इस समय सबसे ज्यादा गर्मी की चपेट में हैं। शनिवार को नौगांव और खंडवा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। प्रदेश के 15 शहरों में पारा 43 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को रतलाम, खरगोन और खंडवा में तीव्र लू का अलर्ट जारी किया है।
इंदौर और उज्जैन संभाग में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है। इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में दिन के समय सड़कें सुनसान नजर आईं। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
एमपी के 26 जिलों में लू का अलर्ट
मालवा-निमाड़:
इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, बुरहानपुर, आगर-मालवा
भोपाल-चंबल:
राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन
बुंदेलखंड:
सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना
विंध्य:
सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी
इन जिलों में पड़ेगी तेज गर्मी
भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और कटनी।
अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है.. अगले 3 दिन प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा. इसके साथ ही मौसम विभाग ने दोपहर में 12 से 3 बजे तक घर से बाहर ना निकलने की चेतावनी जारी की है.
ये खबर भी पढ़ें









